लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप ने भारत में लगभग 80 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया, 1 मार्च से 31 मार्च 2024 के बीच की कार्रवाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 4, 2024 10:24 IST

व्हाट्सएप का कहना है कि उसने 1,430,000 अकाउंट्स पर उपयोगकर्ताओं की ओर से किसी भी रिपोर्ट से पहले ही सक्रिय रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। ये रिपोर्ट सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत प्रकाशित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे व्हाट्सएप ने भारत में लगभग 80 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगायाव्हाट्सएप ने ये भी बताया कि वह स्पैम अकाउंट्स का पता लगाकर उन्हें तीन चरणों में प्रतिबंधित करता हैउसे समय सीमा के दौरान 12,782 शिकायत अनुरोध प्राप्त हुए

नई दिल्ली: व्हाट्सएप ने 1 मार्च से 31 मार्च 2024 के बीच भारत में लगभग 80 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया है। अपनी नवीनतम मासिक रिपोर्ट जारी करते हुए व्हाट्सएप ने ये जानकारी दी। व्हाट्सएप का कहना है कि उसने 1,430,000 अकाउंट्स पर उपयोगकर्ताओं की ओर से किसी भी रिपोर्ट से पहले ही सक्रिय रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। ये रिपोर्ट सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत प्रकाशित की गई थी।

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने कहा कि उसे समय सीमा के दौरान 12,782 शिकायत अनुरोध प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश, लगभग 6,661, खाता प्रतिबंध के लिए अपीलें थीं। कंपनी ने कहा कि उसे 1 मार्च, 2024 से 31 मार्च, 2024 तक शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) से 5 रिपोर्टें मिलीं। जीएसी की स्थापना भारत सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नागरिकों की चिंताओं को दूर करने के लिए की गई है। व्हाट्सएप ने कहा कि उसने इन सभी पांचों का अनुपालन किया है।

व्हाट्सएप ने ये भी बताया कि वह स्पैम अकाउंट्स का पता लगाकर उन्हें तीन चरणों में प्रतिबंधित करता है। व्हाट्सएप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि प्लेटफॉर्म पर स्पैम अकाउंट्स का पता तीन चरणों में लगाया जाता है।  ये पंजीकरण के समय, मैसेजिंग के दौरान, और प्लेटफ़ॉर्म को उपयोगकर्ता रिपोर्ट और ब्लॉक के रूप में प्राप्त होने वाली नकारात्मक प्रतिक्रिया के जवाब में हैं। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि इन रिपोर्टों का मूल्यांकन विश्लेषकों की एक टीम द्वारा किया जाता है।

शिकायत चैनल के माध्यम से उपयोगकर्ता की शिकायतों का जवाब देने और कार्रवाई करने के अलावा, व्हाट्सएप ने कहा कि वह प्लेटफॉर्म पर गलत गतिविधियों का निगरानी के लिए टूल्स की मदद भी लेता है। व्हाट्सएप ने साफ किया है कि हम विशेष रूप से रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना ​​​​है कि नुकसान होने के बाद इसका पता लगाने की तुलना में हानिकारक गतिविधि को शुरू में ही रोकना बेहतर है। 

टॅग्स :व्हाट्सऐपमेटामार्क जकरबर्गInformation and Broadcasting Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी