लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कसा कांग्रेस पर तंज, कहा- अल्पसंख्यक भारत नहीं आएंगे तो क्या इटली जाएंगे

By भाषा | Updated: January 2, 2020 12:46 IST

CAA Protest: केंद्रीय मंत्री जी के किशन रेड्डी ने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के गैर-मुसलमानों को आश्रय और नागरिकता देना भारत की नैतिक ज़िम्मेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देरेड्डी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को शरण और नागरिकता देना भारत की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ है। इन अल्पसंख्यकों को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी के किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को शरण और नागरिकता देना भारत की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ है। इन अल्पसंख्यकों को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। रेड्डी ने कहा, ‘‘ (तीन मुस्लिम देशों के) अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अगर वे भारत नहीं आएंगे तो वे कहां जाएंगे ? इटली?’’उन्होंने कहा, ‘‘ इटली हिन्दुओं और सिखों को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि वे गरीब लोग हैं।’’ मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दू, सिख, ईसाई और जैनों का लगातार उत्पीड़न होने के कारण उनकी आबादी में काफी गिरावट आई है।

केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के गैर-मुसलमानों को आश्रय और नागरिकता देना भारत की नैतिक ज़िम्मेदारी है। मंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सीएए और जीएसटी के बीच कोई फर्क नहीं पता और इस वजह से वह कह रहे हैं कि नागरिकता कानून में हालिया बदलाव के बाद जीएसटी में बढ़ोतरी हो जाएगी।उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें (सीएए और जीएसटी) के बीच का अंतर नहीं पता है तो उन्हें अच्छे शिक्षक से ट्यूशन लेना चाहिए।’’ मंत्री ने विपक्ष पर ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोगों को गुमराह करके नागरिकता कानून में हालिया बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए भड़का रहे हैं। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए