लाइव न्यूज़ :

'महिला पहलवानों से छेड़छाड़ पर चुप्पी और अब फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं', महुआ मोइत्रा ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: August 10, 2023 16:00 IST

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, 'जब भाजपा के एक सांसद पर हमारी चैम्पियन महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का आरोप लगता है, तब हम महिला एवं बाल विकास मंत्री से एक शब्द भी नहीं सुनते हैं और अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।’

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद को लेकर उन्होंने (ईरानी) एक शब्द भी नहीं कहा और अब वह ‘फ्लाइंग किस’ की बात कर रही हैं।

मोइत्रा का यह बयान लोकसभा में राहुल गांधी से जुड़े फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति ईरानी के बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद को स्त्रियों से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा था कि सदन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी। इस घटना को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की थी और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

तृणमूल कांग्रेस सांसद मोइत्रा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जब भाजपा के एक सांसद पर हमारी चैम्पियन महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का आरोप लगता है, तब हम महिला एवं बाल विकास मंत्री से एक शब्द भी नहीं सुनते हैं और अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।’’

महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘‘ आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैंडम।’’ तृणमूल कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने सांसद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रअविश्वास प्रस्तावमहुआ मोइत्रास्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतअमित शाह के दिल्ली कार्यालय के बाहर TMC सांसदों का प्रदर्शन, पुलिस ने महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन को हिरासत में लिया

कारोबारManrega Name Changed: क्या सरकार को मजदूरों के पसीने की कद्र है?

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर