लाइव न्यूज़ :

MP Politics: बीजेपी के स्थापना दिवस पर कितनी हुई सदस्यता? दावों पर छिड़ा सियासी संग्राम

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: April 8, 2024 18:08 IST

मध्य प्रदेश में बीजेपी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा के दो लाख सदस्यता अभियान के दावों पर सवाल खड़े किए तो, बीजेपी सूची लेकर खड़ी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में दल बदलने वालों के आकड़ों पर छिड़ा सियासी सग्रामभाजपा के सदस्यता अभियान पर जीतू का सवाल,बीजेपी ने जारी की संख्या

मध्य प्रदेश में हो रहे दल बदल को लेकर अब सियासी बवाल उठ खड़ा हुआ है। भाजपा ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा सदस्यता  होने का दावा किया तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी हाथ में सूची लेकर सामने आ गए । पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया के सामने भाजपा की सूची दिखाते हुए कहा की 336 के सदस्यता अभियान को भाजपा ने 2 लाख का सदस्यता अभियान बताया। जीतू पटवारी ने भाजपा के सदस्यता अभियान को चुनौती देते हुए कहा कि सिर्फ दबाव के चलते 336 ने बीजेपी की सदस्यता ली।

तो वहीं जीतू पटवारी के चुनौती के बाद भाजपा भी आंकड़े लेकर सामने आ गई। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया की मध्य प्रदेश में 2 लाख 82 हजार 242 का सदस्यता अभियान हुआ है बीजेपी ने 1 दिन में बड़ा सदस्यता अभियान होने का दावा किया है। बीजेपी के मुताबिक अब तक लगभग 4 लाख लोग बीजेपी की सदस्यता ले हैं।

दरअसल बीजेपी लोक सभा चुनाव से पहले हर बूथ पर 370 प्लस वोट परसेंट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है इसी के तहत कांग्रेस समेत दूसरे दल और समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। लेकिन बीजेपी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के एक दिन के महा अभियान को लेकर आंकड़ों पर दोनों ही सियासी दल आमने-सामने हैं। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshकांग्रेसBJPVishnu Dutt Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?