लाइव न्यूज़ :

धोनी ग्लव्स विवाद: क्या है सेना का बलिदान बैज, कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल?

By रजनीश | Updated: June 7, 2019 17:19 IST

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के लोगो और ड्रेस कोड के मुताबिक कोई भी प्लेयर ड्रेस में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। ICC के मुताबिक किसी भी प्लेयर को तीन से ज्यादा लोगो अपनी ड्रेस पर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ग्लव्स पर सिर्फ मैन्युफैक्चरर का ही लोगो हो सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देबलिदान बैज चांदी धातु का बना होता है।ICC के मुताबिक किसी भी प्लेयर को तीन से ज्यादा लोगो अपनी ड्रेस पर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।खिलाड़ी और टीम के अधिकारियों को आर्म बैंड या ड्रेस के जरिए कोई भी निजी मेसेज देने की अनुमति नहीं है।

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों पर भारतीय सेना के 'बलिदान बैज' को लेकर बहस तेज हो गई है। ICC ने इस संबंध में BCCI से अपील की है कि वह ग्लव्स से बैज को हटवाए। दूसरी तरफ BCCI ने महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए कहा है कि इसमें कुछ गलत नहीं है और इससे किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है।

ICC ने इसको हटाने को कहा है तो BCCI ने धोनी का समर्थन करते हुए ICC को खत लिखकर इसकी इजाजत मांगी है। इस चर्चा के बीच बलिदान बैज का नाम आने के बाद बताते हैं आखिर ये बैज होता क्या? 

बलिदान बैज कोई आम बैज नहीं होता। यह बैज पैराशूट रेजिमेंट के विशेष बलों के पास होता है और इसलिए सिर्फ वही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बैज पर हिन्दी में बलिदान लिखा होता है। यह बैज चांदी की धातु से बना होता है, जिसमें ऊपर की तरफ लाल प्लास्टिक का आयत होता है। इसे सिर्फ भारतीय सेना के पैरा कमांडो ही लगा सकते हैं। पैरा स्पेशल फोर्स को पैरा एसएफ भी कहा जाता है।

स्पेशल यूनिटपैरा स्पेशल फोर्स, इंडियन आर्मी की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट होती है। कई मौकों पर देश के लिए पैरा स्पेशल फोर्स ने काम किया है। इस यूनिट ने पाकिस्तान युद्ध (1971), ऑपरेशन ब्लू स्टार (1984), लिट्टे के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन (1987), करगिल युद्ध (1999) में हिस्सा लिया था। इसके अलावा 2016 में पीओके में हुए सर्जिकल स्ट्राइक में भी अहम भूमिका निभाई थी।

धोनी को 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। धोनी यह सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी को मानद कमीशन दिया गया क्योंकि वह एक युवा आइकन हैं और वह युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। धोनी एक प्रशिक्षित पैराट्रूपर हैं। उन्होंने पैरा बेसिक कोर्स किया है और पैराट्रूपर विंग्स पहनते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने प्रादेशिक सेना (टीए) की 106 पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में अपनी रैंक को साबित कर दिखाया है। धोनी अगस्त 2015 में प्रशिक्षित पैराट्रूपर बन गए थे। आगरा के पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान से पांचवीं छलांग पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित पैरा विंग्स प्रतीक चिह्न (Para Wings insignia) लगाने की अर्हता प्राप्त कर ली थी। यानी इसी के साथ धोनी को इस बैज के इस्तेमाल की योग्यता हासिल हो गई।

क्या है नियम-इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के लोगो और ड्रेस कोड के मुताबिक कोई भी प्लेयर ड्रेस में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। ICC के मुताबिक किसी भी प्लेयर को तीन से ज्यादा लोगो अपनी ड्रेस पर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ग्लव्स पर सिर्फ मैन्युफैक्चरर का ही लोगो हो सकता है। 

ICC के मुताबिक किसी भी प्लेयर को तीन से ज्यादा लोगो अपनी ड्रेस पर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ग्लव्स पर सिर्फ मैन्युफैक्चरर का ही लोगो हो सकता है। 

नियमों के मुताबिक किसी भी प्लेयर, बोर्ड या फिर संस्थान को किसी विशेष लोगो या बदलाव के लिए पहले से अनुमति मांगनी होगी। ICC से अनुमति मिलने के बाद ही ड्रेस में कुछ बदलाव के साथ खिलाड़ी मैदान में उतर सकता है। 

खिलाड़ी और टीम के अधिकारियों को आर्म बैंड या ड्रेस के जरिए कोई भी निजी मेसेज देने की अनुमति नहीं है। हालांकि ICC के क्रिकेट ऑपरेशंस डिपार्टमेंट से अनुमति लेने के बाद ऐसा किया जा सकता है। ICC के नियमों के मुताबिक किसी भी तरह के राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय संदेश को जारी के लिए अनुमति नहीं मिल सकती। 

टॅग्स :क्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

क्रिकेटLSG vs DC Highlights: समीर रिजवी का तूफानी पचासा, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

भारत अधिक खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया