लाइव न्यूज़ :

क्या होती है असॉल्ट राइफल? भारतीय सेना किन असॉल्ट राइफल्स का करती है इस्तेमाल, जानें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 24, 2024 17:07 IST

असॉल्ट राइफल उस राइफल को कहते हैं जिसमें सिंगल फायर और बर्स्ट फायर के बीच स्विच करने की क्षमता होती है। इसका मतलब है कि इसे चलाने वाला चाहे तो एक बार ट्रिगर दबाकर केवल एक गोली भी चला सकता है और चाहे तो एक ट्रिगर दबा के पूरी मैगजीन (लगभग 28 गोलियां) एक साथ फायर कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर की सेनाएं असॉल्ट राइफल्स का प्रयोग करती हैंइसमें सिंगल फायर और बर्स्ट फायर के बीच स्विच करने की क्षमता होती हैइस नए हथियार का संकेत प्रथम विश्व युद्ध के दौरान दिया गया था

Assault rifle: मौजूदा समय में भारतीय सेना, विशेष बल, अर्धसैनिक बलों सहित दुनिया भर की सेनाएं असॉल्ट राइफल्स का प्रयोग करती हैं। असॉल्ट राइफल्स किसी भी पैदल टुकड़ी का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे घातक हथियार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर असॉल्ट राइफल कहते किसे हैं और ये कैसे बाकी राइफल्स से अलग है? चलिए हम बताते हैं।

क्या होती है असॉल्ट राइफल

असॉल्ट राइफल उस राइफल को कहते हैं जिसमें सिंगल फायर और बर्स्ट फायर के बीच स्विच करने की क्षमता होती है। इसका मतलब है कि इसे चलाने वाला चाहे तो एक बार ट्रिगर दबाकर केवल एक गोली भी चला सकता है और चाहे तो एक ट्रिगर दबा के पूरी मैगजीन (लगभग 28 गोलियां) एक साथ फायर कर सकता है। असॉल्ट राइफल्स की रेंज 1000 से 1500 फीट होती है। असॉल्ट राइफलों ने बोल्ट-एक्शन और सेमीऑटोमैटिक राइफलों की जगह ले ली है। 

इस नए हथियार का संकेत प्रथम विश्व युद्ध के दौरान दिया गया था। तब रूसी स्वचालित हथियारों के जनक व्लादिमीर ग्रिगोरेविच फ्योडोरोव ने जापानी अरिसाका राइफल के 6.5 मिमी कारतूस को एक स्वचालित राइफल से जोड़ा था। 916 में उन्होंने अपने नए हथियार, एवोमैट फ़्योडोरोवा को दुनिया के सामने रखा। 

भारतीय सेना के पास कौन सी असॉल्ट राइफल्स हैं

भारत के पास स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई अपनी कोई विश्व स्तरीय असॉल्ट राइफल नहीं है। हालांकि भारतीय सेना और अन्य बलों में लगभग 20 लाख राइफलें उपयोग में हैं। भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल विभिन्न प्रकार की असॉल्ट राइफलों का उपयोग करते हैं, जैसे कि INSAS (इंडियन स्मॉल आर्म्स सिस्टम, भारतीय सैनिक का मानक व्यक्तिगत हथियार), AK-47, M4A1 कार्बाइन, T91 असॉल्ट राइफल, SIG सॉयर 716, और तेवोर। 

करीब दस लाख INSAS राइफलें उपयोग में हैं। सशस्त्र बल तीनों सेनाओं के लिए 810,000 असॉल्ट राइफलों का उपयोग करते हैं। इनमें से अकेले सेना 760,000 राइफलों का उपयोग करती है। हालांकि इसांस में कई दोषों की सूचना मिली। 1999 की शुरुआत में, कारगिल युद्ध के दौरान, भारतीय सैनिकों ने ठंड के मौसम में पॉलिमर प्लास्टिक मैगजीन (वह बॉक्स जिसमें राइफल में डाली जाने वाली निश्चित संख्या में कारतूस/गोलियां रखी जाती हैं) के टूटने की शिकायत की थी। 

धीरे-धीरे सियाचिन और कश्मीर घाटी में उच्च ऊंचाई वाले अभियानों के दौरान जाम लगना, साथ ही मध्य भारत के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान खराबी की अधिक शिकायतें आने लगीं। इसके कारण सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान इसका इस्तेमाल बंद कर दिया और इसकी जगह विश्वसनीय एके-47 का उपयोग करना शुरू कर दिया। एके-47 को गर्मी और सर्दी दोनों को  झेलने की क्षमता के लिए जाना जाता है। 

टॅग्स :भारतीय सेनाAK-203Air ForcePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"