लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को रिटायर होने के बाद सरकार कौन-कौन सी सुविधाएं देगी, जानिए यहां

By भाषा | Updated: August 27, 2022 17:19 IST

केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये ताजा अधिसूचना में कहा गया है कि देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को सेवानिवृत्ति के दिन से जीवन भर के लिए एक घरेलू सहायक, एक चालक और एक सचिवालय सहायक की सुविधा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरिटायर सीजेआई को जीवन भर एक घरेलू सहायक, एक चालक और एक सचिवालय सहायक मिलेगासीजेआई को रिटायर होने के बाद पांच साल की अवधि के लिए निजी सुरक्षा गार्ड भी दिया जाएगाकेंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी किये गये अधिसूचना में यह बात कही गई है

दिल्ली: भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को सेवानिवृत्ति के दिन से जीवन भर के लिए एक घरेलू सहायक, एक चालक और एक सचिवालय सहायक की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से चीफ जस्टिस के सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जारी की गई ताजा अधिसूचना में यह जानकारी सामने आई है।

केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये ताजा अधिसूचना में कहा गया है कि देश के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीशों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार करने के लिए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों से जुड़े नियमों में फिर से संशोधन किया गया है। इससे पहले 23 अगस्त को नियमों में संशोधन किया गया था।

संशोधित नियमों का लाभ जीवित सभी पूर्व सीजेआई और उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को मिलेगा। नियमों में हुए ताजा बदलाव के अनुसार, भारत के सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश को सेवानिवृत्ति की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए निजी सुरक्षा गार्ड के अलावा उनके आवास पर चौबीसों घंटे सुरक्षा घेरा मुहैया कराया जाएगा।

नई अधिसूचना के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सेवानिवृत्ति की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए चौबीसों घंटे निजी सुरक्षा गार्ड के अलावा उनके आवास पर चौबीसों घंटे सुरक्षा घेरा मुहैया कराया जाएगा। ताजा बदलाव के मुताबिक, यदि एक सेवानिवृत्त सीजेआई या शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को पहले से ही खतरे की आशंका के आधार पर ‘‘उच्च श्रेणी’’ सुरक्षा प्रदान की गई है, तो ‘‘पहले से प्रदान की गई उच्च श्रेणी की सुरक्षा जारी रहेगी।’’

इसके साथ ही सेवानिवृत्त सीजेआई को सेवानिवृत्ति की तारीख से छह महीने की अवधि के लिए दिल्ली में (नामित आधिकारिक निवास के अलावा) ‘टाइप-VII’ आवास उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। ‘टाइप-VII’ आवास आमतौर पर उन मौजूदा सांसदों को प्रदान किया जाता है जो पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

इस महीने की शुरुआत में सेवानिवृत्त सीजेआई के लिए आवास की सुविधा का विस्तार किया गया था। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को सेवानिवृत्ति के दिन से जीवन भर के लिए घरेलू सहायक और चालक भी मिलेगा।

टॅग्स :Ministry of Law and Justicesupreme courtहाई कोर्टHigh Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी