लाइव न्यूज़ :

ये क्या बोल गए विजय माल्या? अपने ऊपर लगे आरोपों पर ऑन कैमरा कह दी ऐसी बात

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2025 10:11 IST

Vijay Mallya News: 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में भारत में वांछित विजय माल्या ने उद्यमी राज शमनी के साथ चार घंटे की पॉडकास्ट बातचीत में अपने खिलाफ मामलों के बारे में बात की।

Open in App

Vijay Mallya News: विवादों में रहे विजय माल्या ने हाल ही में एक यूट्यूबर चैनल को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों के बकाया वेतन के बारे में खुलकर बात करते हुए अपने ऊपर लगे इल्जामों पर सफाई दी। माल्या ने कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। यूट्यूबर राज शमनी के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्होंने लंबित कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने का प्रयास किया, हालांकि मामले में कानूनी कार्यवाही ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी।

बैंक लोन धोखाधड़ी के आरोपी माल्या ने कहा, "मैं कहूंगा कि जो कुछ हुआ उसके लिए मुझे बहुत खेद है... मुझे बहुत खेद है कि उनमें से कुछ को वेतन नहीं मिला, मेरे पास कोई बहाना नहीं है, मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं लेकिन जो लोग सुनना चाहते हैं, उनके लिए बता दूं कि कर्नाटक उच्च न्यायालय में जमा राशि में पैसा पड़ा हुआ था।"

पूर्व आरसीबी मालिक ने कहा, "मैंने विशेष रूप से किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए अदालत में आवेदन किया था, बैंकों ने आपत्ति जताई और अदालत ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा मैं वास्तव में कुछ नहीं कर सकता था।"

विजय माल्या ने यह जवाब राज शमनी के सवाल के जवाब में दिया, "आप उन (किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों) से क्या कहेंगे जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है, जो अभी भी आपके खिलाफ गुस्सा रखते हैं।"

पॉडकास्ट में विजय माल्या ने 2008 के आर्थिक संकट के अपने कारोबार पर पड़ने वाले असर का जिक्र किया। 

और दावा किया कि उन्होंने वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से संपर्क किया था। वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान, उन्होंने अपने कारोबार के संचालन को छोटा करने और कर्मचारियों की छंटनी करने का सुझाव दिया था, उनका आरोप था कि वे “इन निराशाजनक आर्थिक परिस्थितियों में काम करने में असमर्थ हैं।” हालांकि, उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया और उनसे हवाई संपर्क सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

माल्या ने कहा, "मुझे उस समय किंग फिशर का आकार कम न करने को कहा गया था और हां बैंकों ने सहायता की थी।" विजय माल्या ने कहा कि जिस समय एविएशन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ था, उस समय उन्हें किसी भी तरह की छंटनी से दूर रहने को कहा गया था और परिचालन जारी रखने के लिए बैंकों से सहायता की पेशकश की गई थी।

बता दें कि 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण चूक मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद 2016 में भारत से भागे शराब कारोबारी ने कहा कि अगर उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का आश्वासन दिया जाता है तो वह भारत लौटने को तैयार हैं।

टॅग्स :विजय माल्याकिंगफिशर एयरलाइंसभारतभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)युट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी