लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसाः बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज, सीबीआई ने अब तक 45 मामले दर्ज किए

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:12 IST

West Bengal Violence: पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज किया और उसकी जांच 25 अगस्त को सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देबलात्कार की कोशिश की तथा अन्य ने उसकी दोस्त के साथ बलात्कार किया।उच्च न्यायालय ने 19 अगस्त को आदेश दिया था।सीबीआई ने अब तक 45 मामले दर्ज किये हैं। 

कोलकाताः  पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा की कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को मुर्शिदाबाद में एक व्यक्ति के विरुद्ध बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया।

सीबीआई प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि मई में नबरग्राम क्षेत्र में पुलिस से बलात्कार के प्रयास की शिकायत की गयी थी लेकिन यह आरोप लगा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। सीबीआई ने उसी विषय में मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि जब वह और उसकी एक दोस्त मुर्शिदाबाद जिले में कांडी से लौट रही थीं तब कुछ लोगों ने उन दोनों को घेर लिया था। महिला के अनुसार एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की तथा अन्य ने उसकी दोस्त के साथ बलात्कार किया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज किया और उसकी जांच 25 अगस्त को सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली। उच्च न्यायालय ने 19 अगस्त को आदेश दिया था कि हिंसा के दौरान हुई कथित हत्या एवं बलात्कार के मामलों की सीबीआई द्वारा जांच की जाए। राज्य में मार्च एवं अप्रैल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद हिंसा हुई थी। एजेंसी ने अब तक 45 मामले दर्ज किये हैं। 

टॅग्स :West Bengal Assemblyममता बनर्जीMamata Banerjeeकोलकाताहाई कोर्टHigh Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है