लाइव न्यूज़ :

चंदन मित्रा ने दिया बीजेपी से इस्तीफा, पीएम मोदी की धुर विरोधी नेता से मिला सकते हैं हाथ

By स्वाति सिंह | Updated: July 18, 2018 17:24 IST

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मित्रा 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाले टीएमसी के वार्षिक मेगा रैली का में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य चंदन मित्रा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा 'मैंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी मैंने यह तय नहीं किया है कि मैं कब और कहां जॉइन करूंगा। इसलिए मैं इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं कर सकता'।वहीं अगर खबरों की मानें तो चंदन मित्रा जल्द ही तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने मंगलवार को बीजेपी से अलग होने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें: बिहार: लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बिठाकर किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मित्रा 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाले टीएमसी के वार्षिक मेगा रैली का में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। गौरतलब है कि हर साल 21 जुलाई को विक्‍टोरिया हाउस के सामने फायरिंग को लेकर शहीद दिवस का आयोजन किया जाता है। बता दें कि चंदन मित्रा की राज्यसभा सदस्यता 2016 में खत्म हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार को बीजेपी को अपना त्यागपत्र दे दिया है। माना जाता है कि चंदन मित्रा को लालकृष्ण आडवाणी काफी करीबी थे। 

पत्रकार चंदन मित्रा लंबे समय से बीजेपी में हाशिए पर थे। मित्रा ने पत्रकार के रूप में स्‍टेटसमैन हाउस से अपना करियर शुरू किया था। उन्‍होंने 2016 में पश्चिम बंगाल की  हुगली विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। हालांकि चुनाव में उनकी जमानत तक जब्‍त हो गई थी।

ये भी पढ़ें: अग्निवेश ने खुद पर हुए हमले को लेकर उठाए गंभीर सवाल, जानें अब तक के पूरे अपडेट

यह भी खबर थी कि पिछले कई दिनों से चंदन मित्रा की पार्टी में बन नहीं रही थी। यहां तक कि उन्होंने कैराना में हार के बाद बीजेपी द्वारा बनाई रणनीति पर सवाल भी खड़े किए थे। चंदन मित्रा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर पत्रकार के रूप में की थी। उन्होंने स्‍टेटसमैन हाउस से एक पत्रकार के रूप में काम करना शुरू किया था। जिसके बाद साल 2016 में उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की  हुगली विधानसभा सीट से टिकट दिया और उन्होंने वहां से चुनाव लड़ा था। लेकिन तब उनकी जमानत तक जब्‍त हो गई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो