बिहार: लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बिठाकर किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: July 18, 2018 04:04 PM2018-07-18T16:04:07+5:302018-07-18T16:08:08+5:30

पीडिता ने पुलिस को बताया है कि वह टेंपो की प्रतीक्षा में वह अंधराठाढी चौक पर बैठी हुई थी, तभी मदना बाजार के विनोद साह पांच साथियों के साथ स्कॉर्पियो से पहुंचा। 

Bihar: A woman gang Raped woman on the pretext of giving lift, three arrested | बिहार: लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बिठाकर किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

बिहार: लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बिठाकर किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

पटना,18 जुलाई: बिहार के मधुबनी जिले में एक महिला के साथ कार के अंदर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया गया। उसके बाद उसके साथ पांच साथियों ने मिलकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता ने पुलिस को बताया है कि वह टेंपो की प्रतीक्षा में वह अंधराठाढी चौक पर बैठी हुई थी, तभी मदना बाजार के विनोद साह पांच साथियों के साथ स्कॉर्पियो से पहुंचा। 

ये भी पढ़ें: अग्निवेश ने खुद पर हुए हमले को लेकर उठाए गंभीर सवाल, जानें अब तक के पूरे अपडेट

उनलोगों ने महिला से पूछताछ की और उसे विश्वास में लेकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया। मैनी ईंट-भट्ठे के निकट चलती गाडी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मदना गांव के ब्रह्मस्थान के पास छोड दिया गया। रात 9-10 बजे अपने घर पहुंची पीडिता ने पति को घटना की जानकारी दी।पति ने महिला को अंधराठाढी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की नाजुक हालत देख तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल, मधुबनी ले जाया गया। पति के बयान पर पुलिस ने छापेमारी कर रात में ही दो आरोपितों सौरव कुमार और छोटू सिंह को फुलपरास थाने के बेलहा गांव से गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें: ऑफिस पर हमले के बाद शशि थरूर भड़के,कहा- 'क्या हिंदू धर्म में भी तालिबानी हरकतें शुरू कर दीं हैं'

घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और चालक मो। जावेद हुसैन को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।जबकि दो नामजद आरोपित विनोद साह और विकास कुमार की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि थाने की जीप रात्रि गश्ती में कमला नदी के पार मैलाम सिजौल गांव गई थी। घटना की सूचना मिलते ही किराये की गाडी लेकर रात में ही सघन छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीडिता का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पीडिता का इलाज सदर अस्पताल, मधुबनी में किया जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Bihar: A woman gang Raped woman on the pretext of giving lift, three arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे