लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोगः ‘दागी’ और ‘बेदाग’ उम्मीदवारों की सूची?, कानूनी परामर्श के बाद लिस्ट 21 अप्रैल तक डब्ल्यूबीएसएससी की वेबसाइट पर सार्वजनिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 17:34 IST

West Bengal School Service Commission: डब्ल्यूबीएसएससी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।

Open in App
ठळक मुद्देसूची में उन उम्मीदवारों को ‘दागी’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।सूची का फिलहाल प्रति-सत्यापन किया जा रहा है।नाम प्रकाशित करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेंगे।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के बर्खास्त शिक्षकों के विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्य शिक्षा विभाग को ‘दागी’ और ‘बेदाग’ उम्मीदवारों की सूची प्रति-सत्यापन के लिए भेजी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 13 अप्रैल को भेजी गई सूची में उच्चतम न्यायालय के तीन अप्रैल के फैसले से प्रभावित ‘दागी’ और ‘बेदाग’ उम्मीदवारों को कथित तौर पर अलग किया गया है। शीर्ष अदालत ने 2016 की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के कारण लगभग 26,000 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति को अमान्य करार दिया था। अधिकारी के मुताबिक, सूची में उन उम्मीदवारों को ‘दागी’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

जिनकी ओएमआर शीट में विसंगतियां थीं या जिन्होंने कथित तौर पर धोखाधड़ी के जरिये अपनी रैंकिंग में सुधार करके नौकरी हासिल की थी। उन्होंने बताया कि सूची में उन ‘बेदाग’ या योग्य उम्मीदवारों का ब्योरा भी शामिल है, जो पूरी तरह से मेधा के आधार पर उत्तीर्ण हुए थे। अधिकारी के अनुसार, “सूची का फिलहाल प्रति-सत्यापन किया जा रहा है।”

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने पहले घोषणा की थी कि कानूनी परामर्श के बाद सूची 21 अप्रैल तक डब्ल्यूबीएसएससी की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी जाएगी। उन्होंने 11 अप्रैल को कहा था, “हम नाम प्रकाशित करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेंगे।” डब्ल्यूबीएसएससी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।

शीर्ष अदालत के फैसले के बाद बर्खास्त किए गए कई शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि डब्ल्यूबीएसएससी फर्जी और वैध उम्मीदवारों के बीच अंतर करने में विफल रहा, जिसके चलते सभी नियुक्तियां रद्द कर दी गईं। ‘बेदाग’ होने का दावा करने वाले प्रदर्शनकारी राज्य सरकार और डब्ल्यूबीएसएससी से योग्य उम्मीदवारों की बहाली के लिए कोई समाधान तलाशने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील