लाइव न्यूज़ :

Chai Entry In Lok Sabha Election: ममता बनर्जी ने की 'चाय पर चर्चा', देखिए किस-किस ने बनाई चाय

By धीरज मिश्रा | Updated: April 3, 2024 17:59 IST

Chai Entry In Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस कड़ी में इन दिनों सामान्य चीज देखने को मिली है कि नेता प्रचार के दौरान चाय की दुकान पर पहुंच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की सीएम ने बनाई चाय बीजेपी सांसद रवि किशन ने चाय बनाकर साधा विपक्ष पर निशाना सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव 2024

Chai Entry In Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस कड़ी में इन दिनों सामान्य चीज देखने को मिली है कि नेता प्रचार के दौरान चाय की दुकान पर पहुंच रहे हैं और अपने हाथों से चाय बनाकर लोगों को पिला रहे हैं। इस दौरान वह लोगों के साथ चुनाव की बात भी कर रहे हैं।

बीते दिनों गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार व सांसद रवि किशन ने एक चाय के ठेले पर पहुंचे और चाय बनाई। उन्होंने एकदम देसी अंदाज में एक ठेले पर चाय बनाई। वहीं, झारखंड में बीजेपी से सांसद निशिकांत दूबे ने भी चाय की दुकान पर चाय बनाकर लोगों को चाय पिलाई। उन्होंने अपने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

अब इस कड़ी में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चाय बनाकर लोगों को चाय पिलाई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जलपाईगुड़ी में एक स्थानीय स्टॉल पर चाय पी। उन्होंने स्टॉल पर चाय भी बनाई और लोगों को भी बांटी। टीएमसी के द्वारा सोशल मीडिया एकाउंट पर फोटो शेयर की गई। उन्होंने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और बातचीत की।

टीएमसी 42 सीटों पर लड़ रही है चुनाव

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। ममता ने यहां पर कांग्रेस और अन्य दलों से बना इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हुई हैं। ममता के अलग उम्मीदवार उतारे जाने से कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतारे। पश्चिम बंगाल के 42 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं, जो 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 1 जून को समाप्त होंगे।

वोटों की गिनती 4 जून को होगी। टीएमसी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 22 सीटें हासिल कीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने  18 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस को दो सीटें मिली थी। 

टॅग्स :Mamta Banerjeeपश्चिम बंगालझारखंडJharkhandचायलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?