लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने बंगाल हिंसा में मारे गए सभी लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की, पीएम मोदी पर साधा निशाना

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2021 21:48 IST

ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में राजनीति हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही ममता ने कहा कि बंगाल आने वाले किसी केंद्रीय मंत्री के लिए कोविड टेस्ट जरूरी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा- किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हों, सभी पीड़ितों के परिवार को मिलेगा मुआवजाममता बनर्जी का दावा- कुछ मंत्री दंगा भड़काने के लिए बंगाल आ रहे हैंबंगाल आने वाले सभी लोगों, भले ही वो कोई मंत्री ही क्यों न हो, कोविड टेस्ट जरूरी होगा: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी ने 2 मई से राज्य में हुई राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा, 'सभी पीड़ितों को..भले ही वे किसी भी राजनीतिक रंग से जुड़े हैं, उन्हें 2 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा।' इसके साथ ही ममता बनर्जी ने केंद्र पर जमकर निशाना भी साधा।

दरअसल, बीजेपी का दावा है कि 2 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद से उसके कम से कम 14 कार्यकर्ता मारे गए हैं। ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं देख रहीं कि जब सभी राजनीतिक कार्य बंद हैं, केंद्र के कुछ मंत्री यहां दंगे भड़काने के लिए आ रहे हैं। चुनाव के बाद अक्सर कुछ घटनाएं होती हैं और इसलिए मैंने कोई जश्न नहीं मनाने की घोषणा की थी।'

ममता यहीं नहीं रूकीं और कहा, 'अभी मेरे सत्ता में आए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं चिट्ठियां और केंद्र की टीमें भेजी जाने लगी हैं। बीजेपी नेता उस समय नहीं आते जब लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलती। वे उस समय अपनी टीम नहीं भेजते जब हाथरस में घटना होती है लेकिन वे यहां बंगाल में अपनी टीम भेज रहे हैं।'

कोई भी बंगाल आए, RT-PCR टेस्ट जरूरी

ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि बंगाल में आने वाले हर किसी को अपना कोविड  RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी होगा। ममता ने कहा कि भले ही कोई केंद्रीय मंत्री ही स्पेशल फ्लाइट से क्यों न आएं, टेस्ट जरूरी होगा।

ममता ने साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। ममता ने कहा, मुझे अभी तक जवाब (मुफ्त टीकाकरण पर पीएम मोदी से) नहीं मिला है। वे 30 हजार करो़ड़ वैक्सीन के लिए जारी क्यों नहीं कर रहे हैं, जब नया संसद भवन और मूर्तियां 20 हजार करोड़ की बनाई जा रही हैं।

बता दें कि गुरुवार को ही विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन की कार पर पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में हमले की भी खबरे आई हैं। इसे लेकर भी बीजेपी आक्रामक मूड में है। मुरलीधरन की कार पर पश्चिम मिदनापुर जिले के पंचकुरी गांव में हमला हुआ। 

वह भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव बाद कथित रूप से हिंसा के सिलसिले में इलाके का दौरा कर रहे थे। मुरलीधरन ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि उनके काफिले पर हमले में टीएमसी का हाथ है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीटीएमसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप