लाइव न्यूज़ :

West Bengal Lok Sabha Election Result: बंगाल में जबरदस्त 'मोदी लहर', 17 सीटों पर आगे चल रही है बीजेपी

By विकास कुमार | Updated: May 23, 2019 12:34 IST

West Bengal General Election Vote Counting/Results 2019: 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 34 सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस 4 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी. बीजेपी और सीपीएम को 2-2 सीटें मिली थी. इस बार का चुनाव ममता बनर्जी बनाम नरेन्द्र मोदी-अमित शाह का रहा है, कांग्रेस और सीपीएम पॉलिटिकल नैरेटिव से गायब दिखें.

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने बंगाल में पूरी ताकत झोंक दी थी और मिशन-23 के साथ आगे बढ़ें.नरेन्द्र मोदी और ममता बनर्जी के बीच तीखी राजनीतिक टिका-टिप्पणी हुई.बंगाल चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई जिसका संज्ञान चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने लिया.

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों को लेकर आज इंतजार ख़त्म होने वाला है. राजनीतिक पंडितों की नजर इस बार सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल पर टिकी है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम नरेन्द्र मोदी के बीच पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अप्रत्याशित रूप से तल्खियां देखने को मिली थी. 

West Bengal Lok Sabha Election Result Live Updates: 

11:03 AM - टीएमसी 24 सीटों पर वहीं बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है.

10:17 AM - टीएमसी 22 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है .

10:08 AM- टीएमसी 21 सीटों पर चल रही है आगे 

09:41 AM- ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चल रहे हैं आगे, टीएमसी ने बनायी 10 सीटों पर बढ़त 

09:22 AM - टीएमसी चार सीटों पर आगे चल रही है.

08:15 AM- पहला रुझान  एनडीए के पक्ष में, एक सीट पर वाम दल आगे

अमित शाह ने लांच किया था मिशन-23 

अमित शाह ने बंगाल में पूरी ताकत झोंक दी और मिशन-23 के साथ आगे बढ़ें. वहीं, ममता बनर्जी ने बीजेपी के राजनीतिक अस्तित्व को हर बार खारिज किया और कहा कि पीएम को इस बार लोकतंत्र का थप्पड़ लगने वाला है. 

एग्जिट पोल में ममता बनाम मोदी 

19 मई को अंतिम चरण के मतदान के बाद आये ज़्यादातर एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी के लिए उत्साहवर्धक रहे. पार्टी को 10 से लेकर 23 सीटें मिलने का दावा किया गया है. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, बीजेपी बंगाल में अच्छा प्रदर्शन तो करेगी लेकिन उतनी नहीं जितनी एग्जिट पोल में दिखाई गई है. 

EXIT POLL 2019 के नतीजे
पार्टी एबीपी-नील्सनइंडिया टुडे-माय एक्सिस टाइम्स नाउ-वीएमआर रिपब्लिक-सी वोटर 
बीजेपी 2419-222829
टीएमसी 1619-231111
सीपीएम 00000100
कांग्रेस 02010202

चुनाव प्रचार में दीदी बनाम मोदी-शाह

ममता बनर्जी ने अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और पीएम मोदी को ही निशाने पर रखा. कांग्रेस और वाम दल राज्य के राजनीतिक विमर्श से गायब रहें. बंगाल में सभी 7 चरणों में बड़े पैमानों पर हिंसा हुए. लेकिन इस बीच बंगाल बम्पर वोटिंग का साक्षी भी बना. सभी 7 चरणों में वोटिंग 70 से 80 फीसदी के बीच हुए. बीजेपी जहां बम्पर वोटिंग को अपने पक्ष में बता रही है और उसके कार्यकर्ता उत्साहित हैं. 

2014 के लोकसभा चुनाव के  नतीजे 

2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 34 सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस 4 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी. बीजेपी और सीपीएम को 2-2 सीटें मिली थी. वोट शेयर के मामले में बीजेपी 17 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर थी. टीएमसी को 39 प्रतिशत और सीपीएम को 27 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे. इस चुनाव में सीपीएम और कांग्रेस पॉलिटिकल नैरेटिव से गायब दिखें. 

बंगाल की हाई प्रोफाइल सीटें:

- आसनसोल- बीजेपी- बाबुल सुप्रियो, टीएमसी- मुनमुन सेन 

- डायमंड हाबर्र - टीएमसी- अभिजीत बनर्जी, बीजेपी - निलंजन रॉय 

- कोलकाता - बीजेपी- अनुपम हाजरा, टीएमसी- माला रॉय  

टॅग्स :पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाहबाबुल सुप्रियोसीपीआईएमसीताराम येचुरीकांग्रेसराहुल गांधीकैलाश विजयवर्गीयचुनाव आयोगसुप्रीम कोर्टटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos