लाइव न्यूज़ :

West Bengal Kanchenjunga Express: कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से मालगाड़ी की टक्कर, 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

By धीरज मिश्रा | Updated: June 17, 2024 12:36 IST

West Bengal Kanchenjunga Express: दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देकंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दीघटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है, करीब 25 लोग घायल हुए हैंरेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं

West Bengal Kanchenjunga Express: दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) ने बताया कि 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदह जा रही थी, जब सुबह करीब 9 बजे यह दुर्घटना हुई।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा कि स्थिति अभी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। करीब 25 लोग घायल हुए हैं। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्या बोले यात्री

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री ने कहा, मैं बी1 कोच में यात्रा कर रहा था जब ट्रेन से मालगाड़ी की टक्कर हुई। मुझे बचा लिया गया है, मेरे सिर पर चोट आई है।

उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने कहा कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के फंसे हुए यात्रियों को बचाने के लिए उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम की 10 बसें दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। इसके अलावा, सिलीगुड़ी तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस से सिलीगुड़ी-कोलकाता के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं आज दोपहर से चालू होंगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालरेल हादसाMamta Banerjeeअश्विनी वैष्णवPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos