लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती भाजपा सांसद को देखने गए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, निर्वाचन क्षेत्र में झड़प के दौरान सिर में आई थीं चोटें

By भाषा | Updated: September 2, 2019 16:31 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता भी व्यक्त की है। बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में झड़प के दौरान सिर में चोटें आई थीं और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को देखने गए जो यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके साथ ही राज्यपाल ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता भी व्यक्त की। सिंह को रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में झड़प के दौरान सिर में चोटें आई थीं और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

सांसद ने दावा किया कि बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने उन पर हमला किया जिससे उनके सिर में चोट आई। वह उस समय अपने समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय पर कथित रूप से कब्जा करने के खिलाफ जिले के कांकीनारा में ‘‘शांतिपूर्ण तरीके प्रदर्शन’’ कर रहे थे।

धनखड़ ने सिंह से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि ‘‘सभी लोग अनुशासित तरीके से कार्य करें’’, एक प्रणाली अवश्य होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि वह दिल्ली में थे और अर्जुन सिंह से मिलने के लिए अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी क्योंकि यहां गंभीर घटना हुई है। उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता जतायी। राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने पहली बार राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी हिंसा को देखकर दुख होता है। जब शिक्षकों, डॉक्टरों, वकीलों और पत्रकारों को कुछ होता है तो मुझे दुख होता है।’’ लोकसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा की कई घटनाएं हुयी हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो