लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गैंगरेप का आरोप, उच्चतम न्यायालय में पीड़िता, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 14, 2021 19:46 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक 60 वर्षीय महिला ने बताया की टीएमसी कार्यकर्ता उसके घर में घुस कर लूटने से पहले छह साल के पोते के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित महिलाओं ने कई हस्तक्षेप याचिकाएं दायर की हैं।60 वर्षीय महिला ने अपने आवेदन में भयानक दर्दभरी कहानी का खुलासा किया है।छह साल के पोते के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से हत्या को लेकर एक नाबालिग लड़की सहित कई महिलाओं ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। 

महिलाओं ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के सदस्यों द्वारा भयानक सामूहिक बलात्कार का वर्णन करते हुए और हिंसा की सभी घटनाओं की एसआईटी जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पीड़ित महिलाओं ने कई हस्तक्षेप याचिकाएं दायर की हैं।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी याचिकाओं में इन महिलाओं ने अपने मामलों में अदालत की निगरानी में सीबीआई/एसआईटी जांच की भी मांग की है। 60 वर्षीय महिला ने अपने आवेदन में भयानक दर्दभरी कहानी का खुलासा किया है।

विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक 60 वर्षीय महिला ने बताया की टीएमसी कार्यकर्ता उसके घर में घुस कर लूटने से पहले छह साल के पोते के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसके परिवार का सारा कीमती सामान लूट कर ले गए।

महिला ने सुप्रीम कोर्ट में दी अपनी याचिका में बताया कि खेजुरी विधानसभा सीट पर भाजपा के जीतने के बावजूद 100 से 200 टीएमसी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने 3 मई को उनके घर को घेर लिया था। कार्यकर्ता ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। 

बात दें, राज्य में टीएमसी की सरकार है और पीड़िताओं को राज्य सरकार से न्याय पाने की उम्मीद नहीं है इसलिए उन्होंने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पीड़ित महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में गोधरा कांड के बाद सर्वोच्च न्यायालय की ओर से की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बंगाल में हुई गैंगरेप और हिंसा की घटनाओं की एसआईटी द्वारा जांच कराए जाने की मांग की है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावपश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीटीएमसीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए