लाइव न्यूज़ :

Mamata Banerjee Wished Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने याद किए 1984 के दिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2025 14:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देMamata Banerjee Wished Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने याद किए 1984 के दिन...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए दोनों के दशकों पुराने जुड़ाव को याद किया। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "महानायक अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रार्थना है कि आपको अच्छा स्वास्थ्य, अपार खुशियां और हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहने के लिए अनेक सफल वर्षों का आशीर्वाद मिलता रहे।’’ उन्होंने अभिनेता के साथ अपने निजी जुड़ाव को याद करते हुए कहा, "मैं अमिताभ जी के साथ अपने स्नेहमय संबंधों को सहेजकर रखती हूं जो 1984 में तब से बरकरार हैं जब हम दोनों पहली बार भारतीय संसद के सदस्य बने थे।’’

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के साथ अमिताभ बच्चन के पुराने जुड़ाव का भी जिक्र किया जिसमें वह और उनकी पत्नी जया बच्चन अक्सर शामिल होते रहे हैं। बनर्जी ने कहा, "यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि उन्होंने और जया जी ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी गरिमामय उपस्थिति से हमें कई बार गौरवान्वित किया है। वे हमारे महोत्सव परिवार के सदस्य हैं।" तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अपने संदेश के अंत में लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, अमिताभ जी!" अमिताभ बच्चन शनिवार को 83 वर्ष के हो गए।

टॅग्स :Mamta Banerjeeबर्थडे स्पेशलBirthday special
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान निंदनीय

भारतराष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर सीएम मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- माफी मांगे ममता बनर्जी

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्राइम अलर्टWest Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत