लाइव न्यूज़ :

"अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला तो धरना प्रदर्शन करूंगी", बोली सीएम ममता, कहा- देखूंगी कौन अधिक शक्तिशाली...बुलडोजर या मानवता

By भाषा | Updated: April 27, 2023 07:33 IST

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के पैतृक आवास वाले मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी ने 30 जनवरी को सेन को राज्य के भूमि और राजस्व विभाग के दस्तावेज सौंपे थे, जिसमें कहा गया था कि 2006 में दाखिलखारिज के जरिये पूरी 1.38 एकड़ जमीन सेन की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन दस्तावेजों को चुनौती दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के समर्थन में सीएम ममता बनर्जी सामने आई है। उन्होंने कहा है कि अगर अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला तो वे धरना प्रदर्शन करेंगी।बता दें कि विश्व भारती विश्वविद्यालय का यह आरोप है कि सेन ने 0.13 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के पैतृक आवास 'प्रतीची' में 'बुलडोजर' चलाया तो वह बोलपुर में धरना देंगी। 

अमर्त्य सेन पर क्या है आरोप

बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अमर्त्य सेन पर आरोप लगाया है कि जितनी जमीन उन्हें पट्टे पर दी गई थी, उससे अधिक जमीन पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में अमर्त्य सेन को छह मई तक या अंतिम आदेश के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का आरोप है कि प्रख्यात अर्थशास्त्री ने 0.13 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। 

सीएम ममता ने दी धरने की धमकी

ममता बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा है कि ‘‘अमर्त्य सेन पर आए दिन हमले हो रहे हैं। मैंने उनका (विश्व भारती विश्वविद्यालय का) दुस्साहस देखा है। मैं वहां बोलपुर जाने वाली पहली व्यक्ति होऊंगी अगर वे उनके घर पर बुलडोजर चलाते हैं। मैं वहां धरना दूंगी। मैं यह देखना चाहती हूं कि कौन अधिक शक्तिशाली है - बुलडोजर या मानवता।’’ 

गौर करने वाली बात यह है कि बनर्जी ने 30 जनवरी को सेन को राज्य के भूमि और राजस्व विभाग के दस्तावेज सौंपे थे, जिसमें कहा गया था कि 2006 में दाखिलखारिज के जरिये पूरी 1.38 एकड़ जमीन सेन की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन दस्तावेजों को चुनौती दी है।  

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालAmartya Sen
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह