लाइव न्यूज़ :

'तथ्यों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है', ममता बनर्जी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की CBI जांच पर फिर उठाए सवाल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 7, 2023 16:43 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि ट्रेन दुर्घटना की सीबाआई जांच करने का फैसला केवल तथ्यों को छुपाने के लिए लिया गया है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह पुलवामा हमले के तथ्य छुपाए थे उसी तरह ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के तथ्य भी छुपाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर सियासी बयानबाजी जारीममता बनर्जी ने ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच पर सवाल उठायाकहा- सीबीआई हादसे की जांच करने के बजाय नगर पालिकाओं और शहरी विकास क्षेत्रों में जा रही है

नई दिल्ली: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि ट्रेन दुर्घटना की सीबाआई जांच करने का फैसला केवल तथ्यों को छुपाने के लिए लिया गया है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह पुलवामा हमले के तथ्य छुपाए थे उसी तरह ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के तथ्य भी छुपाए जा रहे हैं।

केंद्र पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, "तथ्यों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना क्यों हुई और कैसे हुई? सीबीआई इस हादसे में क्या कर रही है? क्या आपने (केंद्र) पुलवामा नहीं देखा? सीबीआई ट्रेन हादसे की जांच करने के बजाय कई नगर पालिकाओं और शहरी विकास क्षेत्रों में जा रही है। जो लोग इस (दुर्घटना) के लिए जिम्मेदार हैं, मैं चाहती हूं कि उन्हें सजा मिले।"

बता दें कि ममता बनर्जी के आक्रमक बयानों के बाद पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुए बीते दिनों ही कहा था कि ट्रेन दुर्घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ है। शुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि यही कारण है कि ममता बनर्जी हादसे की सीबाआई जांच से घबराई हुई हैं। 

2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में 275 लोगों ने जान गवांई जबकि सैकड़ों लोग अब भी अस्पताल में हैं। रेलमंत्री ने इस हादसे की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच शुरू भी कर दी है। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने सोमवार को बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया और दुर्घटना की जांच शुरू की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अकेले नहीं हैं जो दुर्घटना की सीबीआई जांच पर सवाल उठा रही हैं। इससे पहले कांग्रेस भी सीबीआई जांच पर सवाल उठा चुकी है। कांग्रेस का कहना है कि सीबीआई जांच के नाम पर देश का ध्यान भटकाया जा रहा है। CAG रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि 2017 से अब तक कितनी बार ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं हैं। इस पर न प्रधानमंत्री ध्यान दे रहे और न रेलमंत्री।

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West Bengalसीबीआईरेल हादसाTrain Accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप