लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव से एक दिन पहले राज्य में फैली अराजकता; कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी के 4 कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी

By अंजली चौहान | Updated: July 7, 2023 14:18 IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जबकि कूच बिहार जिले में चार भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई।

Open in App

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। शनिवार,  8 जुलाई 2023 को राज्य में पंचायत चुनाव होने से लेकिन ठीक उससे एक दिन पहले यानी आज राज्य में अशांति फैली हुई है। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। वहीं, कूच बिहार जिले में गोली लगने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार कार्यकर्ता घायल हो गए।

पंचायत चुनाव उम्मीदवार का भाई का कांग्रेस नेता 

गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद में रानीनगर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद मंडल की हत्या कर दी गई। वह पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवार हृदय मंडल के भाई थे।

यह घटना तब हुई जब राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं। इस हत्या पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर अरविंद मंडल की हत्या कर दी। हालांकि, टीएमसी ने आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। 

पश्चिम बंगाल में ये पहला मामला नहीं है जब चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं की मौत हत्या हो रही है। जानकारी के अनुसार, जबसे पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा हुई है अलग-अलग समय पर विपक्ष के कई नेताओं की हत्या का मामला सामने आया है।

अकेले मुर्शिदाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर, कल रात कूच बिहार के दिनहाटा इलाके में चार भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई, जब उनके टीएमसी समकक्षों ने कथित तौर पर उन पर देशी बम फेंके और गोलियां चलाईं।

घायलों की पहचान मिलन बर्मन, चंद्रा बर्मन, अर्जुन बर्मन और हीरो बर्मन के रूप में हुई। इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे राज्यपाल 

इस बीच राज्यपाल मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों का दौरा करेंगे, जो राजनीतिक हिंसा से प्रभावित है। वह पहले दक्षिण 24 परगना के भांगर, कैनिंग और बसंती और कूच बिहार का दौरा कर चुके हैं, जहां राजनीतिक दलों के बीच झड़पें हुई थीं।

बता दें कि हाई-स्टेक पंचायत चुनाव 8 जुलाई (शनिवार) को होने वाले हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। लगभग 5.67 करोड़ लोग त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

जिसमें जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण चुनावों के लिए लगभग 65,000 सक्रिय केंद्रीय पुलिस कर्मी और 70,000 राज्य पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

टॅग्स :पश्चिम बंगालपंचायत चुनावटीएमसीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?