लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और झटका, चौथे भाजपा विधायक सौमेन रॉय TMC में शामिल, जानिए क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2021 17:01 IST

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की वापसी के बाद से, विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी से बीजेपी में आए कई नेता पार्टी में वापस आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी और बीजेपी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली थी।भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 292 में से 77 सीटें जीती थीं।तृणमूल कांग्रेस 213 सीटों पर विजयी रही थी।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कालियागंज से बीजेपी विधायक सौमेन रॉय टीएमसी में शामिल हुए। कोलकाता में राज्य मंत्री और पार्टी नेता पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में शामिल हो गए।

ममता बनर्जी पार्टी में अपनी वापसी को सही ठहराते हुए सौमेन रॉय ने कहा, "मुझे कुछ परिस्थितियों के कारण भाजपा के टिकट पर कालियागंज से चुनाव लड़ना पड़ा। लेकिन मेरी आत्मा और दिल टीएमसी के हैं। मैं सीएम ममता बनर्जी के प्रयासों का समर्थन करने के लिए फिर से पार्टी में शामिल हो गया। मैं उस समय के लिए पार्टी से क्षमा चाहता हूं, जब मैं यहां नहीं था।"

बागदा से भाजपा विधायक विश्वजीत दास मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे। वह मई में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भाजपा विधायक हैं। तृणमूल के टिकट पर दो बार विधायक रहे दास 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीते थे।

भाजपा विधायक तन्मय घोष तृणमूल में लौट गये थे। बिष्णुपुर से नेता घोष विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलकर भाजपा में चले गये थे। जून में भाजपा विधायक और पार्टी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय तृणमूल में लौट आए थे। उन्होंने चार साल पहले ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

वैसे तृणमूल में लौटे तीनों ही नेता--दास, राय और घोष आधिकारिक रूप से भाजपा के ही विधायक हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 292 में से 77 सीटें जीती थीं। तृणमूल कांग्रेस 213 सीटों पर विजयी रही थी। फिलहाल सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं। तृणमूल सूत्रों ने बताया कि भगवा खेमे के कई नेता तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में हैं और सत्तारूढ़ दल में आने को इच्छुक हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीममता बनर्जीकोलकाताWest Bengal Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर