लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: नहर पर मिला विलुप्तप्राय फिशिंग कैट का सिर, मालिक की तलाश जारी

By भाषा | Updated: February 15, 2020 16:49 IST

वनअधिकारियों का आशंका है कि गाँव के तालाबा के चारों तरफ लगायी गयी तारों में फँस कर फिशिंग कैट की जान चली गयी होगी।

Open in App

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक नहर के पास विलुप्तप्राय ‘फिशिंग कैट’ का कटा हुआ सिर मिला। फिशिंग कैट मछली पकड़ने वाली बिल्ली होती है। इससे पहले जनवरी में हुगली जिले में विभिन्न घटनाओं में दो फिशिंग कैट को बाघ समझकर मार दिया गया था।

उलुबेरिया वन क्षेत्र अधिकारी उत्पल सरकार ने बताया कि वन अधिकारियों को सूचना मिली कि श्यामपुर ब्लॉक के नाकोल गांव में एक फिशिंग कैट को मार दिया गया है जिसके बाद उन्होंने उसका पता लगाने के लिए शुक्रवार को तलाश अभियान शुरू किया लेकिन उन्हें रूपनारायण नदी से जुड़ी नहर के निकट फिशिंग कैट का सिर ही मिला।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि फिशिंग कैट की करंट लगने से मौत हुई। मछलियों की चोरी रोकने के लिए गांव के एक तालाब के चारों ओर तारें लगाई गई थीं। फिशिंग कैट को संभवत: उन्हीं से करंट लग गया। उन्होंने बताया कि फिशिंग कैट के सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तालाब मालिक की तलाश की जा रही है। 

यूपी में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

पीलीभीत जिले में तेज रफ्तार कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रूपेंद्र सिंह (32), सोना सिंह (30) और मलकीत (35) के रूप में हुई है। सभी शादी समारोह में शामिल होने शुक्रवार को पीलीभीत आए थे। वापसी में उनकी कार पूरनपुर थाना क्षेत्र के खमरिया तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली पूरनपुर के इंस्पेक्टर एस के सिंह ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि राहगीरों की मदद से गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?