लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सातवें चरण का मतदान, 34 सीटों पर हो रही है वोटिंग, पीएम मोदी ने की ये अपील

By विनीत कुमार | Updated: April 26, 2021 08:02 IST

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत सातवें चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई। इसके तहत 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में सातवें चरण के तहत 12,068 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से हो रही है वोटिंगइस चरण में 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का वोटर्स करेंगे आज फैसलाममता बनर्जी के गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में भी आज वोट डाले जा रहे हैं

West Bengal Elections:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज सातवें चरण का मतदान हो रहा है। देश में जारी कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच 86 लाख से अधिक मतदाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर सहित 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

पीएम मोदी ने इस मौके पर सोमवार सुबह ट्वीट कर लोगों से कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वोटिंग करने की अपील की। इस बीच तमाम पोलिंग बूथ पर लोग सुबह से ही लोग जुटने लगे थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच पश्चिम बंगाल में चुनाव के पूर्व के चरणों में हुई हिंसा के मद्देनजर सातवें चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 796 कंपनियों की तैनाती की गई है।

कोविड प्रोटोकॉल के साथ वोटिंग पर जोर

चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल को पालन कराने पर भी जोर है। मतदान केंद्रों पर लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा जा रहा है। सातवें चरण में 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सभी पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। 

इस बीच सभी की नजरें भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र पर आज होंगी जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मौजूदा विधायक हैं और वह इसी क्षेत्र की निवासी हैं। बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के विद्युत मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। 

भाजपा ने भवानीपुर से अभिनेता रुद्रनील घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है जो तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भगवा दल में शामिल हो गए थे। 

बताते चलें कि सातवें चरण में पश्चिम बंगाल में आद मालदा (भाग एक), कोलकाता दक्षिण, मुर्शिदाबाद (भाग एक), पश्चिम वर्द्धमान (भाग एक), और दक्षिण दिनाजपुर में वोट डाले जा रहे हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?