लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: अनुपम हाजरा का आरोप, TMC के गुंडों ने BJP के मंडल अध्यक्ष को पीटा, गाड़ी और ड्राइवर पर भी किया हमला

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2019 12:16 IST

जादवपुर में बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने बताया 'एमटी गुंडे 52 बूथों पर धांधली करने वाले थे। लोग बीजेपी को वोट देने के लिए उत्सुक हैं लेकिन वे लोगों को वोट नहीं करने दे रहे हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम हाजरा ने बताया कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा 'एमटी गुंडे 52 बूथों पर धांधली करने वाले थे।

लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है। लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रहा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जादवपुर में बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने बताया कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। 

उन्होंने कहा 'टीएमसी के गुंडों ने एक बीजेपी मंडल अध्यक्ष, एक ड्राइवर और एक कार पर हमला किया। हमने अपने 3 पोलिंग एजेंटों को भी वहां से बचाया है।' उन्होंने कहा 'एमटी गुंडे 52 बूथों पर धांधली करने वाले थे। लोग बीजेपी को वोट देने के लिए उत्सुक हैं लेकिन वे लोगों को वोट नहीं करने दे रहे हैं।'

ममता बनर्जी ने जताई नाराजगी

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे पर सवाल उठाए हैं। ममता ने कहा, चुनाव प्रचार खत्म होने के बावजूद लगातार न्यूज चैनल्स में मोदी का दौरा दिखाना आचार संहिता का उल्लंघन है। ममता ने चुनाव आयोग से अपील की है कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है। आज 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही  है। इस चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में 8-8, हिमाचल प्रदेश में 4, झारखंड में 3 और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई