लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने के बाद गृह मंत्रालय की साइट हुई स्लो

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 6, 2018 18:44 IST

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइ को अचानक हैक कर लिया गया। हैक होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर चीनी अक्षर दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: देश की रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने के बाद गृह मंत्रालय की वेबसाइट स्लो हो गई है, लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है कि यह वेबसाइट कैसे स्लो हुई है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि गृह मंत्रालय की भी वेबसाइट हैक हुई है, लेकिन इसको लेकर अभी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 

इससे पहले रक्षा मंत्रालय की वेबसाइ को अचानक हैक कर लिया गया। हैक होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर चीनी अक्षर दिखाई दे रहे हैं।अगर अब आप रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट को ओपन करने हैं तो मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (अंग्रेजी में) और हिंदी में रक्षा मंत्रालय लिखा दिख रहा है। इतना ही नहीं इस पेज को खुलने में भी काफी समय भी लग रहा है। वहीं, इस पेज के खुलने के साथ ही Error के साथ एक लाइन में मेसेज दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लिखा नजर आ रहा है कि वेबसाइट में अचानक कोई समस्या आ गई है। कृपया थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें। भारतीय रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट https://mod.gov.in है। 

शाम को करीब 4.30 बजे रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने की खबर सामने आई। चीनी अक्षर दिखने से तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि इसके पीछे किसका हाथ है अभी पता नहीं लग पाया है। वेबसाइट के हैक होने की खबर मिलते ही इसकी जांच शुरू हो गई है। अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि इसके पीछे किसका हाथ है।

टॅग्स :रक्षा मंत्रालयगृह मंत्रालयदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए