लाइव न्यूज़ :

Weather Update: दिल्ली में धूल भरी आंधी! इन तटीय राज्यों में भारी वर्षा की संभावना, जानिए आईएमडी ने आगे क्या कहा..

By आकाश चौरसिया | Updated: June 5, 2024 17:48 IST

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 'लू' चलने की भी भविष्यवाणी की। नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय केंद्र की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बिजली गिर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कीमौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूर्वी भारत में लू चलने की संभावना जताई दिल्ली में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बिजली गिर सकती है

नई दिल्ली: दिल्ली को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए बुधवार को बताया कि यहां पर धूल भरी आंधी आने वाली है। इसके अलावा कर्नाटक और कोंकण तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने ये भी कहा कि बारिश और आंधी तूफान उत्तर-पश्चिमी राज्यों में गुरुवार तक हो जाएगा।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 'लू' चलने की भी भविष्यवाणी की है। नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 'लू' चलने की भी भविष्यवाणी की है। हालांकि, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी दिल्ली की तरह धूल भरी आंधी आने की संभावना जताई है।

जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने भी बताया कि यहां पर धूल भरी आंधी और करीब 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे बिजली के गिरने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और बिजली गिर सकता है।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में क्या..तूफान हवा का अचानक और तेज झोंका है जो केवल कुछ सेकंड तक रहता है। मौसम एजेंसी ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। यही नहीं ये भी कहा कि केरल और माहे, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भी आने वाले दिनों में बहुत अधिक बारिश होने जा रही है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लिए, आईएमडी ने 9 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की। 

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अगले 5 दिनों में गरजेंगे, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

टॅग्स :दिल्लीकर्नाटकमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत