लाइव न्यूज़ :

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

By अंजली चौहान | Updated: June 19, 2023 09:38 IST

बिपरजॉय तूफान का असर अब दिल्ली में भी दिखने लगा है। सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई जिससे भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को राहत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश से बदला मौसम आज दिल्ली में रूक-रूक कर हल्की बारिश हो सकती हैउत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है

Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना के साथ ज्यादातर बादल छाए रहने की घोषणा की है।

19 जून को दिल्ली में हल्की बारिश से मौसम बदल गया जिसके बाद सुबह के समय उमस भरी गर्मी के बजाय दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया और आसमान में बादल छाए हुए हैं। 

गौरतलब है कि क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। वहीं, आईएमडी ने दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

पश्चिमी हिमालय और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में भी गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, एनसीआर में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, बल्लभगढ़, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। 

वहीं, हरियाणा के कोसली, सोहाना, महेंद्रगढ़, पलवल, नारनौल में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बागपत, बुलंशहर, सिकंदराबाद, शिकारपुर, खुर्जा, अतरौली में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग की माने तो आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। बताया जा रहा है कि बिपरजॉय का असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। गुजरात के तटीय क्षेत्र से शुरू हुआ बिपरजॉय अब राजस्थान में प्रवेश कर चुका है और इसका असर दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है।  

जानें पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली मौमस विभाग ने पूरे हफ्ते का अपडेट जारी किया है जिसमें 19 जून से लेकर अगले 24 जून तक के मौसम का हाल है। आईएमडी के अनुसार, 19-20 जून को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन दो दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

वहीं, 21 से 24 जून के बीच आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियम रह सकता है। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'