लाइव न्यूज़ :

Weather In North India: फिर से बदलेगा उत्तर भारत में मौसम, 24 घंटे में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2020 20:30 IST

मौसम विभाग के मुताबिक आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने का अनुमान है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।”

Open in App
ठळक मुद्देझमाझम बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञानी ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। 

नई दिल्लीः दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 24 घंटे में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 और 21 मार्च को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने का अनुमान है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।” झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञानी ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में न केवल दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर बदलाव आएगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में झमाझम बारिश का भी अनुमान है। यानी गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल में जमकर बारिश होगी, लेकिन इससे किसानों की खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होगा।  

पिछले दिनों भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विभिन्न फसलों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा सोमवार को राज्यसभा में उठा और सदस्यों ने किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग की। शून्यकाल में भाजपा के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि खराब मौसम के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गयीं और इससे लाखों किसान प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने कहा कि गांवों में मातम पसरा हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से हर जिले में टीम भेजने और किसानों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने फसल बीमा कंपनियों को भी जरूरी निर्देश दिए जाने की मांग की। सपा के रेवती रमण सिंह ने भी यह मुद्दा उठाते हुए तत्काल सर्वेक्षण करा कर मुआवजा दिए जाने की मांग की। भाजपा के विजय गोयल ने बारिश के कारण दिल्ली में किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया और दिल्ली की आप सरकार से मांग की कि किसानों को 60 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए।

शून्यकाल में ही कांग्रेस के एम वी राजीव गौड़ा ने देश में कुपोषण का मुद्दा उठाया और स्कूलों के पाठ्यक्रम में पोषण के महत्व को शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने इस संबंध में जागरूकता फैलाने और जंक फूड पर काबू करने का भी सुझाव दिया। शून्यकाल में ही जद (एस) के डी कुपेंद्र रेड्डी ने कर्नाटक की अदालतों में लंबित मुकदमों का मुद्दा उठाया वहीं कांग्रेस सदस्य जी सी चंद्रशेखर ने बेंगलुरू में यातायात की समस्या से जुड़ा मुद्दा उठाया। वाईएसआर कांग्रेस सदस्य वी विजयसाई रेड्डी ने दक्षिण तटीय रेलवे जोन के कार्यान्वयन में तेजी लाने की मांग की। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल