लाइव न्यूज़ :

मौसम: IMD ने गुजरात, महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश के बीच कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए जारी किया अलर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 23, 2023 08:23 IST

आईएमडी ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए जारी अलर्ट में कहा है कि राजधानी में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं यमुना के बाढ़ की बात करें तो अब भी बहाव का स्तर यमुना नदी में खतरे के निशान के आसपास है और वह किसी भी समय खतरे के निशान को पार कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने दिल्ली के लिए जारी अलर्ट में कहा है कि राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना हैनोएडा में बहने वाली हिंडन नदी बीते शनिवार रात खतरे के निशान को पार कर गई है23 जुलाई को कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी है

दिल्ली:गुजरात और महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आगामी 25 जुलाई से भारी बारिश की  चेतावनी जारी की है।

आईएमडी की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के विषय में जारी की गई चेतावनी में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं यमुना के बाढ़ की बात करें तो अब भी बहाव का स्तर यमुना नदी में खतरे के निशान के आसपास है और वह किसी भी समय खतरे के निशान को पार कर सकता है क्योंकि रविवार की सुबह यमुना का जल स्तर 205.75 मीटर दर्ज किया गया है।

यमुना के इतर नोएडा में बहने वाली हिंडन नदी बीते शनिवार रात खतरे के निशान को पार कर गई। जिसके कारण हिंडन नदी के आसपास के निचले इलाकों में पानी घुस गया और कई मकानों में बाढ़ के पानी घुस गया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रभावित इलाके से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।

अब दिल्ली और नोएडा के अलावा बात करें बाठ प्रभावित गुजरात की तो अत्यधिक भारी बारिश के कारण कई जिलों में जल जमाव और बाढ़ गंभीर स्थिति पैदा हो गई है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ को बचाव अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है। आईएमडी ने 23 जुलाई के लिए कई राज्यों के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार 23 जुलाई से 26 जुलाई तक कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी वर्षा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई और पुणे के लिए आईएमडी ने पीले रंग का अलर्ट जारी किया है क्योंकि इन क्षेत्रों में आईएमडी को भारी वर्षा की उम्मीद है।

इसके अलावा आईएमडी ने 23 जुलाई को कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। तटीय आंध्र प्रदेश और तनम में 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश जारी रहेगी।

इसमें विशेषकर चार जिले हैं इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा और मंदसौर। इसके लिए आईएसडी ने विशेषतौर पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है क्योंकि मौसम विभाग ने बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 26 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में और 25 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागIMD Bhopalमहाराष्ट्रगुजरातगोवादिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?