लाइव न्यूज़ :

Weather Update: फरवरी में जारी रहेगा ठंड का सितम, जानें किन राज्यों में है बारिश के आसार

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2022 10:13 IST

मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में फरवरी के महीने में ठंड का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी में भी जारी रहेगा ठंड का प्रकोपउत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार हैंमौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 3 फरवरी को बारिश होगी

नई दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है। यही नहीं, विभाग का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश भी हो सकती है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फरवरी के लिए बारिश और तापमान का मासिक अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार, पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से को छोड़कर फरवरी 2022 में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज जा सकता है। बता दें कि पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। यही नहीं, मौसम विभाग ने 3 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। 

इसके अलावा विभाग ने दिल्ली में शुरुआत में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। यही नहीं, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंड की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो यह अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 321 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी