लाइव न्यूज़ :

गो माता को न कटने देंगे, न लाठी खाने देंगे: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 4, 2020 06:33 IST

मुख्यमंत्री ने मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जिस गोमाता की सेवा करके हमारे बांके बिहारी कृष्ण से राधा-कृष्ण बने हैं, उस गो माता को न कटने देंगे और न ही लाठी खाने देंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो रक्षा, उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि वह ‘‘गो माता को न कटने देंगे और न ही लाठी खाने देंगे।’’ मुख्यमंत्री ने मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जिस गोमाता की सेवा करके हमारे बांके बिहारी कृष्ण से राधा-कृष्ण बने हैं, उस गो माता को न कटने देंगे और न ही लाठी खाने देंगे।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो रक्षा, उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि वह ‘‘गो माता को न कटने देंगे और न ही लाठी खाने देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जिस गोमाता की सेवा करके हमारे बांके बिहारी कृष्ण से राधा-कृष्ण बने हैं, उस गो माता को न कटने देंगे और न ही लाठी खाने देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारा संकल्प है। हम गोमाता की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन करेंगे।’’

योगी ने कहा कि गोवंशीय पशुओं में खुर पका और मुंह पका बीमारी को खत्म करने लिए हर जिले में दवा और वैक्सीन भेजी जा रही है। प्रत्येक गाय-बैल का इयर टैगिंग करने जा रहे हैं, इससे यह पता चल जाएगा कि किस गोवंश को दवा नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे भगवान ने सैकड़ों वर्षों के कार्यों के समाधान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मेरे कंधों पर दे दी है। तीन वर्ष पहले अयोध्या में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिससे पूरी दुनिया जुड़ी थी।

योगी ने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भक्ति की ताकत का ही नतीजा है कि देखते ही देखते 500 वर्षों की समस्या का समाधान एक झटके में हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजक्षेत्र के खारे पानी के लिए एक व्यवस्थित कार्य योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में यहां का पानी मीठा हो जाएगा। जल संचयन को लेकर अधिक से अधिक तालाबों का पुनरुद्धार करने के साथ ही नये तालाब बनाए जा रहे हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप