लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand: अपने दूसरे कार्यकाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करेंगे पुष्कर सिंह धामी, कहा- अपने सभी वादों को पूरा करुंगा

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2022 22:12 IST

धामी ने मीडिया से कहा, मैं पीएम नरेंद्र मोदी को मुझ पर विश्वास करने और 5 साल तक उत्तराखंड के सीएम के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राज्य में समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सभी वादों को पूरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव के दौरान धामी ने किया था राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने का वादाधामी ने कहा- राज्य में समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सभी वादों को पूरा करेंगेउत्तराखंड के मनोनीत सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

देहरादून: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को राज्य का मनोनीत सीएम चुना गया है। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें दोबारा से विधायक दल का नेता चुना गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले तो पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और उसके बाद यह कहा कि वह राज्य में समान नागरिक संहिता सहित अपने सभी वादों को पूरा करेंगे।

मीडिया के समक्ष उत्तराखंड के मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सबसे पहले, मैं पीएम नरेंद्र मोदी को मुझ पर विश्वास करने और 5 साल तक उत्तराखंड के सीएम के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राज्य में समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सभी वादों को पूरा करेंगे।

बता दें कि चुनाव से ठीक पहले पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की थी। उन्होंने प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में कार्य शुरू करने की घोषणा की थी। मालूम हो कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में अहम मुद्दा रहा है। 

ने कहा था प्रदेश में नई भारतीय जनता पार्टी के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। कमेटी तमाम मसलों पर बात करेगी। समान नारिक संहिता के तहत सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, जमीन, संपत्ति और विरासत के संबंध में एक समान कानून व्यवस्था का लाभ मिलेगा

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तर प्रदेशBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस