"हम न तो केंद्र सरकार से भय खाते और न ही 'जी साहब' कहने में भरोसा रखते हैं", मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: July 25, 2023 03:40 PM2023-07-25T15:40:08+5:302023-07-25T15:47:04+5:30

मिजोरम के मुख्यमंत्री और मिज़ो नेशनल फ्रंट के मुखिया जोरमथंगा ने राजधानी आइजोल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि हमें केंद्र की सरकार से न तो कोई भय है और न ही हम उनके लिए अपनी नीतियों को बदलने वाले हैं।

"We neither fear the central government nor believe in saying 'ji sahib'", said Mizoram Chief Minister Zoramthanga | "हम न तो केंद्र सरकार से भय खाते और न ही 'जी साहब' कहने में भरोसा रखते हैं", मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा

फाइल फोटो

Highlightsमिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा कि उनकी सरकार मोदी सरकार से डरती नहीं हैमुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने केंद्र पर तंज करते हुए कहा कि वो 'जी साहब' कहने में भरोसा नहीं रखतेउन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं लेकिन उनके लिए हम अपनी नीतियों को बदलने वाले नहीं हैं

आइजोल:मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने बीते सोमवार को कहा कि उनकी सरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से न तो डरती है और न तो 'जी साहब' कहने में भरोसा रखती है। मिज़ो नेशनल फ्रंट के मुखिया जोरमथंगा ने राजधानी आइजोल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि हमें केंद्र की सरकार से न तो कोई भय है और न ही हम अपनी नीतियों को उनके लिए बदलने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि मिजो नेशनल फ्रंट की विचारधार स्पष्ट है और उसमें किसी भी तरह का रद्दोबदल नहीं होने वाला है। सीएम जोरमथंगा ने कहा कि मिजे नेशनल फ्रंट समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का कड़ा विरोध करती है क्योंकि पार्टी ऐसी किसी भी चीज का विरोध करती है जो उसके आदर्श वाक्य ''ईश्वर और देश के लिए'' के विरोध में हो।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने आइजोल में मिजो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत में लगभग सभी राजनीतिक दल भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए या हाल ही में कांग्रेस के नेतृत्व में बने भारत के नाम पर गठबंधन बना रहे हैं। मिजो नेशनल फ्रंट एनडीए का गठबंधन भागीदार है। लेकिन मैं साफ कहना चाहता हूं कि एनडीए के साथ होते हुए भी उसकी नीतियों के साथ नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि एनडीए में केवल मिजो नेशलन फ्रंट के अलावा किसी भी अन्य दल ने गठबंधन की बैठकों में यूसीसी के खिलाफ साहसपूर्वक आपत्ति नहीं जताई है क्योंकि  विरोध न करने वाले ज्यादातर दल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं।

सीएम जोरमथांगा ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य सरकार और उनकी पार्टी केंद्र की एनडीए सरकार से न तो डरती नहीं है और न 'जी साहब' कहने में यकीन रखती है। उन्होंने कहा, ''चाहे केंद्र में सरकार बदल जाए, एनडीए की जगह किसी और गठबंधन की सरकार आ जाए, एक बात पूरी तरह से तय है कि मिजो नेशनल फ्रंट का का अपना रुख और अपनी विचारधारा कभी बदलने वाली नहीं है।''

मिजो फ्रंट के मुखिया ने भाजपा से मिजो नेशनल फ्रंट के डरने या दबने की बात को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उनसे कई बाक कहा कि मिजोरम सरकार म्यांमार से आये सभी शरणार्थियों को वापस भेजने का आदेश दे, लेकिन मिजो नेशनल फ्रंट की नेतृत्व वाली मिजोरम सरकार ने उससे साफ इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा, "मैंने विधानसभा भवन में ऐलान किया था कि हमारी सरकार म्यांमार शरणार्थियों को अपने राज्य से बाहर नहीं करेगी बल्कि हम उन्हें आश्रय और भोजन देते रहेंगे। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और भाजपा मिलकर सरकार चला रहे हैं लेकिन मिजो की सोच अलग है और वे जो भी कहते रहे हम उन्हें 'जी साहब' नहीं कहेंगे।"

सीएम जोरमथांगा ने कहा, "मिजोरम सरकार और यहां के लोगों ने मणिपुर हिंसा के बाद वहां से विस्थापित होने वाले लोगों का खुलकर स्वागत किया है और वे हमारे यहां वही खाएंगे और पिएंगे, जो मिजोरम के लोग खाते-पीते हैं।"

Web Title: "We neither fear the central government nor believe in saying 'ji sahib'", said Mizoram Chief Minister Zoramthanga

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे