लाइव न्यूज़ :

हमें भी अब कहना होगा कि लाहौर के बिना भारत अधूरा हैः इंद्रेश

By भाषा | Updated: July 29, 2019 19:26 IST

उन्होंने कहा, ‘‘देश का विभाजन भी उसी के समय हुआ। कश्मीर की समस्या भी उसी की देन है। घाटी में अब हालात बदले हैं। क्यों नहीं वहां अब पत्थरबाजी हो रही?’’ इंद्रेश ने कहा, ‘‘आज मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) पर शोर मचाया जा रहा है। जबकि सबसे पहले कश्मीर से मॉब लिंचिंग की शुरुआत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि वह हमेशा ‘‘विभाजनकारी ताकतों’’ को बढ़ावा देती रही है।छह लाख अल्पसंख्यक हिंदुओं को घर से निकाल दिया गया था। अपने ही देश में वे विस्थापित की तरह जीवनयापन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने सोमवार को कहा कि हर वक्त कश्मीर का राग अलापने वाला पाकिस्तान कह रहा है कि कश्मीर के बिना पाकिस्तान अधूरा है, ऐसे में ‘‘हमें भी अब कहना होगा कि लाहौर के बिना भारत अधूरा है।’’

इंद्रेश ने जिले के पंचायत भवन में शहीदों की याद में आयोजित स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि वह हमेशा ‘‘विभाजनकारी ताकतों’’ को बढ़ावा देती रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश का विभाजन भी उसी के समय हुआ। कश्मीर की समस्या भी उसी की देन है। घाटी में अब हालात बदले हैं। क्यों नहीं वहां अब पत्थरबाजी हो रही?’’ इंद्रेश ने कहा, ‘‘आज मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) पर शोर मचाया जा रहा है। जबकि सबसे पहले कश्मीर से मॉब लिंचिंग की शुरुआत हुई थी।

छह लाख अल्पसंख्यक हिंदुओं को घर से निकाल दिया गया था। अपने ही देश में वे विस्थापित की तरह जीवनयापन कर रहे हैं। इस पर तो किसी भी दल की ओर से कभी प्रतिक्रिया नहीं दी गई।’’ आरएसएस नेता ने कहा, ‘‘अब विश्व की कोई ताकत भारत को गुलाम बनाकर नहीं रख सकती। देश का युवा जागरूक हो चुका है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की एकता व अखंडता सुरक्षित है। इसे और मजबूत करने की जरूरत है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआरएसएसमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित