लाइव न्यूज़ :

गिलानी की मौत पर इमरान खान के सरकारी शोक घोषित करने पर हमें कुछ नहीं कहना है : भारत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:48 IST

Open in App

कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा एक दिन का सरकारी शोक घोषित करने के बारे में भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान है और उसे कुछ नहीं कहना है। गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की रात को श्रीनगर में उनके घर पर निधन हो गया । पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता ने तीन दशकों से अधिक समय तक जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की राजनीति की । उन्हें उनके घर के पास में ही स्थित मस्जिद में सुपुर्दे खाक किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि गिलानी की मौत पर वह ‘‘काफी दुखी’’ हैं। खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी झंडा आधा झुका रहेगा और हम एक दिन का राजकीय शोक मनाएंगे।’’ खान के बयान के बारे में ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘मुझे इस पर फिलहाल कुछ नहीं कहना है। यह उनका बयान है। उन्होंने उन्हें ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ उपाधि दी थी, उनकी इच्छा। मैं क्या कह सकता हूं।’’ पाकिस्तान में मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ने के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर भारत ने कई बयान जारी किए और पहले उनके समक्ष इस तरह के मुद्दों को उठाया गया है। बांग्लादेश के साथ एयर बब्बल की बहाली पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता जारी है और प्रस्तावों पर बातचीत चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो