लाइव न्यूज़ :

हमें पाकिस्तान के साथ युद्ध की कोई आशंका नहीं है: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: September 5, 2019 01:11 IST

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘मुद्दा यह है कि पाकिस्तान बेचैन है। पाकिस्तान के लोग क्या कहते हैं, उस पर कोई प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं है। पूरी दूनिया में उनका उपहास किया जा रहा है।’’

Open in App

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के आलोक में भारत और पाकिस्तान के मध्य उत्पन्न तनाव के बीच उन्हें दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका नहीं है। पाकिस्तान के मंत्री की युद्ध आशंकाओं के बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा, ‘‘हमें पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध होता नजर नहीं आ रहा है।’’

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘मुद्दा यह है कि पाकिस्तान बेचैन है। पाकिस्तान के लोग क्या कहते हैं, उस पर कोई प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं है। पूरी दूनिया में उनका उपहास किया जा रहा है।’’ संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लिये जाने पर टिप्पणी करते हुए, जावड़ेकर ने कहा कि पिछले महीने से घाटी में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और यही इसका साक्ष्य है कि लोगों ने इसका स्वागत किया है।’’

शहर में भाजपा के महासंपर्क अभियान के दौरान जावड़ेकर ने महान एथलीट मिल्खा सिंह, पूर्व सेना प्रमुख वी पी मलिक और उद्योगपति आर के साबू से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि विशेष दर्जे के कारण पिछले 70 साल से जम्मू कश्मीर विकास से वंचित रहा । उन्होंने कहा, ‘‘देश में पिछले 70 सालों से चलाये जा रहे विकास कार्यक्रमों से जम्मू कश्मीर की आवाम वंचित रही है ।’’

मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण केंद्र सरकार की ओर से शुरू किये जाने वाले कार्यक्रमों का लाभ वहां के लोग नहीं ले पाते थे । उन्होंने कहा कि यह निर्णय अब उन्हें ‘मुख्यधारा’ और प्रगति के लिए ‘खुले’ रास्ते पर लाएगा। उन्होंने कहा कि पहले लोग अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं से वंचित थे। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘अब, उन्हें देश के अन्य नागरिकों के साथ उसी तरह से इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।’’ कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बताते हुए मंत्री ने कहा कि अब सभी कानून वहां लागू होंगे ।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरप्रकाश जावड़ेकरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब