लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र की जेलों से रिहा होंगे 11हज़ार कैदी, ये है रिहाई की वजह

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 7, 2020 21:43 IST

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सरकार ने पहले ही 9671 कैदी रिहा कर दिए थे. अब 'इमरजेंसी पैरोल' पर 11 हजार कैदी रिहा होंगे. महाराष्ट्र सरकार ने 24 जिलों में 31 अस्थाई जेल बनाई हैं. महाराष्ट्र की 60 जेलों में कुल 38 हज़ार कैदी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 3 हज़ार पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.कोविड 19 से महाराष्ट्र में अब 30 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी है.महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 3007 नये मामले सामने आए हैं

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज़ों के कारण जेलों में बंद 11 हज़ार कैदियों को रिहा किया जाएगा. इन 11 हज़ार कैदियों को 'इमरजेंसी पैरोल' पर छोड़ा जा रहा है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला किया है. जेलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके इसलिए कैदियों की संख्या कम की जा रही है. 

महाराष्ट्र की 60 जेलों में कुल 38 हज़ार कैदी हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया " सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सरकार ने पहले ही 9671 कैदी रिहा कर दिए थे.अब हम फिर से 'इमरजेंसी पैरोल' पर 11 हजार कैदी रिहा करने जा रहे हैं. हमने 24 जिलों में 31 अस्थाई जेल बनाई हैं."

खतरे में महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र में 3 हज़ार पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. कोविड 19 से महाराष्ट्र में अब 30 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी है. गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा " सरकार ने 50-50 साल की उम्र को पुलिस कर्मियों को सामान्य ड्यूटी पर लगाने का फैसला किया है." पुलिस कर्मियो पर कोरोना के खतरे को देखते हुए 55 साल के उपर के पुलिस कर्मियों को 'पेड लीव' दी जाएगी. 

मारे गए इन पुलिस कर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं.  इस समय राज्य पुलिस बल के 1,497 कर्मियों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें 196 अधिकारी शामिल हैं.  लॉकडाउन के दौरान 260 पुलिस कर्मियों पर हमले किए गए और इन मामलों में 841 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमलों में करीब 86 पुलिस कर्मी घायल हो गए. 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले 85 हजार पार

आज महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3007 नये मामले सामने आए हैं. कोविड 19 से आज महाराष्ट्र में 91 लोगों की मौत हुई हैं. इन नये मामलों के सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले की संख्या बढ़कर 85,975 हो गयी है. महाराष्ट्र में कोविड 19 से अब तक 3060 लोगों की मौत हुई हैं. महाराष्ट्र में अभी भी 45591 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में भी सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई शहर हुआ है. आज मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस 13  नये मामले सामने आए हैं.  

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमुंबई पुलिसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?