लाइव न्यूज़ :

"हमें मर जाना कबूल है उनके साथ जाना नहीं...", बीजेपी के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच बोले सीएम नीतीश कुमार

By अंजली चौहान | Updated: January 30, 2023 15:14 IST

महात्मा गांधी पुण्यतिथि के मौके पर सीएम नीतीश ने बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा के साथ गठबंधन करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान। नीतीश कुमार ने कहा, 'मरना मंजूर है लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।'बिहार में इन दिनों राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य बिहार में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में नेताओं के साथ उनके आपसी कलह के कारण लगातार राजनीतिक समीकरण बदलने की अटकले तेज हो गई है। हालांकि, सीएम नीतीश ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। 

महात्मा गांधी पुण्यतिथि के मौके पर सीएम नीतीश ने बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल होने पर साफ कहा, "हमें मरना मंजूर होगा लेकिन हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।" नीतीश कुमार के इस बयान से साफ है कि वह किसी भी हाल में भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाएंगे। 

सीएम का बयान ऐसे वक्त में आया है। जब उनकी पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा लगातार ये आरोप लगा रहे हैं कि जदयू और राजद के बीच कोई डील हुई है। सीएम नीतीश हमें इस डील के बारे में नहीं बता रहे हैं। सीएम नीतीश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें अल्पसंख्यक का भी वोट मिला, अब भाजपा सब भूल गए कि वोट कैसे मिला था। इस बार हमें ही हराकर हमारा ही वोट लेकर जीत गए और अब बोल रहे हैं। हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, अब ये लोग जो आ गए हैं सब कुछ बदल रहे हैं। नाम बदल रहे हैं।

क्या बोलें सीएम नीतीश?

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी पर पलटवार किया। नीतीश कुमार ने कहा, "बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको लेकर चलते थे इसलिए तो उनकी हत्या हुई। ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें भूलना नहीं है। हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं है।" 

बीजेपी नहीं करेगी समझौता- सुशील मोदी 

नीतीश कुमार का ये बयान उस समय आया जब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा था। दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और सांसद सुशील मोदी ने कहा कि अब बीजेपी किसी भी हाल में नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी स्पष्ट कर चुके हैं कि नीतीश कुमार किसी भी गठबंधन के लिए बोझ बन चुके हैं। नीतीश कुमार में वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता खत्म हो गई है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन