लाइव न्यूज़ :

WBBSE 10th Results 2018: कल जारी होगा परिणाम, छात्र यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 5, 2018 16:16 IST

WBBSE West Bengal Madhyamik Class 10 Results 2018ः बोर्ड ने  इस साल 10वीं का एग्जाम 12 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाया था। छात्र अपने रिजल्ट वेस्ट बंगाल बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 05 जूनः वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का परिणाम बुधवार को जारी करने जा रहा है। बोर्ड कल सुबह 10 बजे परिणाम जारी करेगा। इस छात्र इस रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ने  इस साल 10वीं का एग्जाम 12 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाया था। छात्र अपने रिजल्ट वेस्ट बंगाल बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर जाकर देख सकते हैं। 

रिजल्ट के बाद छात्र ले सकते हैं अपनी मार्कशीट

सबसे बड़ी बात यह भी है कि रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्री उसी दिन अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट भी ले सकते हैं। इस साल पहली बार परीक्षा संथाली (ओल चिकी) स्क्रिप्ट में भी दी गई है। इल स्क्रिप्ट में  832 छात्रों ने परीक्षा दी। पिछले वर्ष वेस्ट बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 27 मई को घोषित किया गया था। हालांकि बोर्ड ने बार थोड़ी देरी कर दी, जिससे छात्रों में अपने रिजल्ट को लेकर बैचेनी बढ़ गई।  2017 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 82.98% रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 86.34 और लड़कियों का 79.62 रहा था।

ऐसे चेक करें WBBSE (वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन) रिजल्ट  

- छात्र सबसे पहले बेस्ट बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.org पर जाएं। 

- उसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

- छात्र उसके बाद रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि दर्ज करें।

- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

पश्चिम बंगाल बोर्ड के बारे में

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में 10,238 स्कूल हैं जो डब्ल्यूबीबीएसई से संबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 9 75 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की। डब्ल्यूबीसीएसई का प्रधान कार्यालय साल्ट लेक, बिहारनगर, कोलकाता में स्थित है और पश्चिम बंगाल में 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सडब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारतMaharashtra HSC 12th Result 2025, LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट अनाउंस, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां एक लिंक से चेक करें परिणाम

भारतCISCE ICSE, ISC Results 2025: आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, फटाफट चेक करें अपनी मार्कशीट

भारतExam Paper Leak: परीक्षा में धांधली के सरगनाओं को पकड़ने की जरूरत, 7 साल, 15 राज्य, 70 पेपर लीक और 1.7 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया