लाइव न्यूज़ :

WBBSE 10th Board Results 2018 Live: बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 6, 2018 10:02 IST

WBBSE WB Board Madhyamik Result 2018: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने इस साल 10वीं का एग्जाम 12 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाया था। छात्र अपने रिजल्ट वेस्ट बंगाल बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org, wbresults.nic.in, पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड ने इस साल 10वीं का एग्जाम 12 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाया था। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र उसी दिन अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट भी ले सकते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 9 75 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की।

नई दिल्ली, 06 जूनः वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर देख सकते हैं। वहीं, बोर्ड ने परिणाम जारी करने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया था। बता दें, बोर्ड ने इस साल 10वीं का एग्जाम 12 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाया था। 

छात्रों को तुरंत मिलेगी मार्कशीट

सबसे बड़ी बात यह भी है कि रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र उसी दिन अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट भी ले सकते हैं। इस साल पहली बार परीक्षा संथाली (ओल चिकी) स्क्रिप्ट में भी दी गई है। इल स्क्रिप्ट में  832 छात्रों ने परीक्षा दी। पिछले वर्ष वेस्ट बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 27 मई को घोषित किया गया था। हालांकि बोर्ड ने बार थोड़ी देरी कर दी, जिससे छात्रों में अपने रिजल्ट को लेकर बैचेनी बढ़ गई।  2017 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 82.98% रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 86.34 और लड़कियों का 79.62 रहा था।

पश्चिम बंगाल बोर्ड की हुई थी 1951 स्थापना 

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में 10,238 स्कूल हैं जो डब्ल्यूबीबीएसई से संबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 9 75 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की। डब्ल्यूबीसीएसई का प्रधान कार्यालय साल्ट लेक, बिहारनगर, कोलकाता में स्थित है और पश्चिम बंगाल में 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट  

- छात्र सबसे पहले बेस्ट बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.org पर जाएं। 

- उसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

- छात्र उसके बाद रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि दर्ज करें।

- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सडब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए