लाइव न्यूज़ :

Babul Supriyo-Abhijit Gangopadhyay: गाड़ी रोकी और गाली, हॉर्न बजाने को लेकर मंत्री सुप्रियो और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय भिड़े?, विद्यासागर पुल पर कार में कहासुनी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2025 14:48 IST

Babul Supriyo-Abhijit Gangopadhyay: अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि शुक्रवार रात को मंत्री ने ही उनके खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था। गंगोपाध्याय ने कहा, "बाबुल सुप्रियो ने मेरी गाड़ी रोकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।"

Open in App
ठळक मुद्देतामलुक के सांसद गंगोपाध्याय ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।दावा किया कि मंत्री हॉर्न बजाए जाने का विरोध कर रहे थे। गाड़ी हूटर बजाते हुए तेज गति से चल रही थी।

Babul Supriyo-Abhijit Gangopadhyay: पश्चिम बंगाल के मंत्री बाबुल सुप्रियो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच हुगली नदी पर बने विद्यासागर पुल पर कार का कथित तौर पर हॉर्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। सुप्रियो ने दावा किया कि तामलुक के सांसद गंगोपाध्याय ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जबकि गंगोपाध्याय ने कहा कि शुक्रवार रात को मंत्री ने ही उनके खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था। गंगोपाध्याय ने कहा, "बाबुल सुप्रियो ने मेरी गाड़ी रोकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।"

 

उन्होंने दावा किया कि मंत्री हॉर्न बजाए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हॉर्न सुप्रियो की गाड़ी के पीछे नहीं बल्कि दूसरी कार के पीछे बजाया जा रहा था। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने कहा कि सुप्रियो अपनी कार से बाहर निकले और उनके (गंगोपाध्याय) खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

हालांकि, पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिकी मंत्री सुप्रियो ने दावा किया कि वह गंगोपाध्याय को केवल यह बताना चाहते थे कि उनकी गाड़ी हूटर बजाते हुए तेज गति से चल रही थी। गायक व नेता सुप्रियो ने कहा, "लेकिन जब मैं (गंगोपाध्याय) उनके पास गया तो उन्होंने मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।"

नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके सुप्रियो सितंबर 2021 में भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पिछले साल अक्टूबर में, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और गंगोपाध्याय के बीच वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसदीय समिति की बैठक के दौरान कहासुनी हुई थी।

टॅग्स :टीएमसीBJPबाबुल सुप्रियोकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील