लाइव न्यूज़ :

WB BJP VS TMC 2024: भाजपा के दो सांसद 21 जुलाई को टीएमसी में होंगे शामिल, कुणाल घोष का दावा, अभिषेक बनर्जी लेंगे फैसला, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा- आइए इंतजार करें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 12:37 IST

WB BJP VS TMC 2024: भाजपा की बंगाल ईकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घोष के इस दावे को तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ''कुणाल घोष अक्सर ऐसे बयान देते हैं जिन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।''

Open in App
ठळक मुद्देWB BJP VS TMC 2024: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ही इस मामले में अंतिम फैसला करेंगे।WB BJP VS TMC 2024: संपर्क करके तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है।WB BJP VS TMC 2024: प्रचार के लिए इस तरह के बयान देने के लिए जाने जाते हैं।

WB BJP VS TMC 2024: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सांसदों ने 21 जुलाई को आयोजित होने वाले शहीद दिवस समारोह के दौरान में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जतायी है। घोष ने संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अंतिम फैसला लेंगे। घोष ने दावा किया, ''हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के 12 सांसद चुने गए हैं और उनमें से दो हमारे संपर्क में हैं।

उन्होंने हमसे संपर्क करके तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। वे ममता बनर्जी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं और 21 जुलाई के कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हो सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि इन सांसदों की पहचान इस समय उजागर नहीं की जा सकती। घोष ने बताया कि चूंकि ये सांसद हाल ही में निर्वाचित हुए हैं, इसलिए तृणमूल नेतृत्व ने उन्हें दलबदल रोधी कानून के दायरे में आने से बचने के लिए कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ''ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ही इस मामले में अंतिम फैसला करेंगे।''

भाजपा की बंगाल ईकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घोष के इस दावे को तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ''कुणाल घोष अक्सर ऐसे बयान देते हैं जिन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।'' मजूमदार ने कहा, ''आइए 21 जुलाई तक इंतजार करें। हमने पहले भी घोष जैसे नेताओं के इसी तरह के दावे देखे हैं। वह प्रचार के लिए इस तरह के बयान देने के लिए जाने जाते हैं।''

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीनरेंद्र मोदीटीएमसीBJPकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो