लाइव न्यूज़ :

WB Assembly byelection 2024: चार विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान, इन प्रत्याशियों पर ममता बनर्जी ने खेला दांव, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 14, 2024 15:08 IST

WB Assembly byelection 2024: उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देWB Assembly byelection 2024: सीएम ममता ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया।WB Assembly byelection 2024: भाजपा से कई सीट छीन ली।WB Assembly byelection 2024: टीएमसी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। 

WB Assembly byelection 2024: देश के कई राज्य में फिर से उपचुनाव हो रहा है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए फिर से परीक्षा की घड़ी आ गई है। आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए टीएमसी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। रायगंज से कृष्णा कल्याणी को, बागदाह से मधुपर्णा ठाकुर (राज्यसभा सांसद ममताबाला ठाकुर की बेटी), रानाघाट-दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी को और मानिकतला से सुप्ति पांडे (दिवंगत साधन पांडे की पत्नी) को टिकट दिया गया है। सीएम ममता ने अकेले ही लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और भाजपा से कई सीट छीन ली।

इस उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला होगा। लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन भी मैदान में होंगे। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की चार विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

ममता बनर्जी नीत पार्टी ने रायगंज सीट से कृष्णा कल्याणी और रानाघाट-दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मुकुट मणि अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के पूर्व विधायक (दिवंगत) साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडे को कोलकाता की मानिकतला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं मधुपर्णा ठाकुर को मतुआ बहुल बागदा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

रायगंज और रानाघाट विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों कल्याणी और अधिकारी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से रिक्त हुई हैं। दोनों ही लोकसभा चुनाव हार गए हैं। मानिकतला सीट 2022 में साधन पांडे के निधन से रिक्त हुई। बागदा से भाजपा विधायक रहे विश्वजीत दास तृणमूल में शामिल हो गए थे और बनगांव लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।

टॅग्स :उपचुनावममता बनर्जीपश्चिम बंगाललोकसभा चुनाव परिणाम 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब