लाइव न्यूज़ :

Kumbh Stampede: जया बच्चन का बेहद चौंकाने वाले आरोप, कहा- 'कुंभ मेले का पानी दूषित, भगदड़ के बाद शव नदी में फेंके गए' | Watch

By रुस्तम राणा | Updated: February 3, 2025 17:22 IST

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "मैं पहले ही दूषित पानी पर बोल चुकी हूं। आज आपको इतनी मात्रा में दूषित पानी कहां मिलेगा? कुंभ में! कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है। यह दिखावा है।" 

Open in App
ठळक मुद्देजया बच्चन ने महाकुंभ मेले में दूषित पानी होने की बात कहकर चर्चा को हवा दीउन्होंने आरोप लगाया कि पानी में 'लाशें' फेंकी जा रही हैंजया बच्चन की टिप्पणी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आईं

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने सोमवार (3 फरवरी) को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में दूषित पानी होने की बात कहकर चर्चा को हवा दे दी। वह समाचार एजेंसी एएनआई से बात कर रही थीं। बच्चन ने कहा, "मैं पहले ही दूषित पानी पर बोल चुकी हूं। आज आपको इतनी मात्रा में दूषित पानी कहां मिलेगा? कुंभ में! कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है। यह दिखावा है।" 

उन्होंने आरोप लगाया कि पानी में 'लाशें' फेंकी जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोग इस स्थिति का खामियाजा भुगत रहे हैं क्योंकि कुंभ मेले में स्नान करने आने वाले 'वीआईपी' को विशेष सुविधा दी जाती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग प्रभारी हैं, उन्हें बताना चाहिए कि क्या स्थिति है। उन्हें बताना चाहिए कि महाकुंभ में कितने लोग आ रहे हैं।

जया बच्चन की टिप्पणी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आईं और कई उपयोगकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुंभ मेला यूपी के प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा। 29 जनवरी की सुबह महाकुंभ मेले में भगदड़ मच गई जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बारे में बात करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कैमरे पर रो पड़े।

टॅग्स :जया बच्चनमहाकुंभ 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से पिता नाखुश, ससुर ने भी जताई नाराजगी; जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीशादी ‘लव-जिहाद’ का मामला नहीं?, कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा भोसले ने कहा- धर्म नहीं बदला, हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश पर्यटनः 137 करोड़ से अधिक घरेलू और 3.66 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे?, देश में पहला और दुनिया में चौथा स्थान, महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर