लाइव न्यूज़ :

Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: जाति उकटने में लगे दो पूर्व सीएम?, लालू यादव और जीतन राम मांझी के बीच जुबानी जंग तेज, एक्स पर वार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2024 15:31 IST

Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी तेजस्वी यादव की डिग्री से लेकर लालू यादव की जाति पर सवाल खड़ा कर दिया। अपने बेटे की डिग्री गिनवानी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला था।फिर शुरू हो गई गड़ेरिया बनाम यादव की लड़ाई। जीतन राम मांझी ने कहा था कि वो लोग पढ़े लिखे कहां हैं।

Lalu Yadav Vs Jitan Ram Manjhi: बिहार की सियासत में जाति पर लड़ाई छिड़ गई है। विधानसभा चुनाव से पहले अब एक बार फिर से जाति को लेकर एक-दूसरे पर वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। वर्तमान में यह लड़ाई राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच तूल पकड़ती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस जंग में वंशावली जारी करने की भी चुनौती दी जाने लगी है। दोनों एक दूसरे की जाति को उकटने में लग गए हैं। दरअसल, जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों लालू यादव और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला था। मांझी तेजस्वी की डिग्री से लेकर लालू की जाति पर सवाल खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने साथ में अपने बेटे की डिग्री गिनवानी शुरू कर दी।

फिर शुरू हो गई गड़ेरिया बनाम यादव की लड़ाई। जीतन राम मांझी ने कहा था कि वो लोग पढ़े लिखे कहां हैं। मेरा बेटा तो पीएचडी है, नेट है और प्रोफेसर है। हम भी बीए ऑनर्स किए हैं। उनकी डिग्री क्या है वो बताएं? दूसरी बात यह है कि अगर तेजस्वी हमको शर्मा कहते हैं तो वो अपने पिताजी के बारे में बताएं कि उनके पिताजी जी किसके जन्मे हुए हैं। गड़ेरिया के जन्मे हुए हैं। वो गड़ेरिया हैं यादव नहीं।'

अब लालू यादव ने भी जीतन राम मांझी पर पलटवार किया है। लालू यादव ने कहा कि तो पूछो न जीतन राम मांझी मुसहर है क्या? हालांकि, इसके आगे कुछ भी बोलने से लालू बचते दिखे। लालू ने जैसे ही जीतन राम मांझी पर पलटवार किया वैसे ही मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर जवाबी पलटवार करते हुए कहा कि लालू जी, हम मुसहर-भुइयां हैं, हमारे पिता मुसहर-भुइयां थे, हमारे दादा मुसहर-भुइयां थे, हमारे परदादा मुसहर-भुइयां थे, हमारा तो पूरा खानदान ही मुसहर-भुइयां है और हम तो गर्व से कहते हैं कि “हम मुसहर,भुइयां हैं”।

लालू जी में हिम्मत है तो वह भी कहकर दिखाएं कि हम गरेड़ी हैं। लालू जी! पूरे बिहार में दलितों के जमीन पर और मुसलमानों के कब्रिस्तानों पर किस पार्टी के समर्थकों का कब्जा रहा है यह सबको पता है। आपने और आपके लोगों ने बहुत दबा लिया हम लोगों को, अब करारा जवाब मिलेगा।

वहीं, 'हम' के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर ने कहा कि आप सही मायनों में यादव हैं या गड़ेरिया हैं, यह पता चल जाएगा। जमीन सर्वे में लोग वंशावली बना रहे हैं। आप भी बनाइये। आपकी संपत्ति की भी जांच हो जाएगी, उसका बंटवारा भी हो जाएगा और आपकी जाति का भी पता चल जाएगा।

टॅग्स :जीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?