लाइव न्यूज़ :

ऑन कैमरा शख्स ने CM योगी को कहे अपशब्द, बोला- "बकरा बनाके काटेंगे" ; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 24, 2024 14:37 IST

कई यूजर्स ने अपने वीडियो पोस्ट पर यूपी के सीएम योगी, यूपी पुलिस और प्रयागराज पुलिस को भी टैग किया है और उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालाँकि, उस व्यक्ति की पहचान या उसके खिलाफ की गई किसी कार्रवाई की कोई पुष्ट रिपोर्ट इंटरनेट पर सामने नहीं आई है।

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स का आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कह रहा है। शख्स ने सीएम योगी को धमकी भरे लहजे में उन्हें काटने तक की बात कह दी। हैरान करने वाला यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपशब्दों से भरे वीडियो में एक व्यक्ति सीएम योगी को बुलडोजर से उसके घर को ढहाने की चुनौती देता हुआ भी दिख रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स कैमरे पर सीएम योगी को धमकी दे रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय पत्रकार को उस व्यक्ति से यह कहते हुए देखा जा सकता है कि लोग सीएम पर आरोप लगा रहे हैं कि वह पक्षपाती हैं और मुस्लिम घरों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। स्थानीय रिपोर्टर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "खान साहब, उनके ऊपर तो हथियार लग रहे हैं कि वो पक्षपात कर रहे हैं, मुसलमानों पर बुलडोजर चला रहे हैं।"

वीडियो में दिख रहा शख्स तुरंत उनके सवाल का जवाब देते हुए कहता है, "तो हमारे ऊपर आके चलाके दिखा दे।" इसके बाद वह वीडियो पर अपना पूरा संबोधन बोलते हैं और यूपी के सीएम योगी को बुलडोजर से उनके घर को ढहाने की चुनौती देते हैं।

वीडियो में आगे शख्स कहता है, "बकरा बनाके काटेंगे..योगी को..अगर आजाए मेरे घर पर बुलडोजर लेके"। जब उससे पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री को धमकी दे रहा है तो उस व्यक्ति ने कहा कि वह योगी को ऐसा करने की चुनौती दे रहा है।

हालांकि, वीडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टि लोकमत हिंदी नहीं करता है। क्लिप अलग-अलग यूजर्स के नाम से पोस्ट की गई है जो तेजी से वायरल हो रही है। अपने अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर रहे एक्स यूजर्स के मुताबिक, वीडियो हाल ही में शूट किया गया है। कई यूजर्स ने अपने वीडियो पोस्ट पर यूपी के सीएम योगी, यूपी पुलिस और प्रयागराज पुलिस को भी टैग किया है और उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालाँकि, उस व्यक्ति की पहचान या उसके खिलाफ की गई किसी कार्रवाई की कोई पुष्ट रिपोर्ट इंटरनेट पर सामने नहीं आई है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशसीएम योगी के फैसलेBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर