लाइव न्यूज़ :

watch Officers Training Academy: देश को मिले 297 रणबांकुरे!, 258 कैडेट अधिकारी और 39 महिला अधिकारी भारतीय सेना शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 13:27 IST

Officers Training Academy: ओटीए ने कहा कि मित्रवत देशों के दस कैडेट अधिकारी और पांच कैडेट अधिकारी (महिला) ने भी सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देOfficers Training Academy: सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राज सुब्रमणि ने की।Officers Training Academy: सीमाओं पर सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है। Officers Training Academy: 32वें बैच और अन्य समकक्ष पाठ्यक्रमों से संबंधित थे।

Officers Training Academy: चेन्नई की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को एक समारोह में 258 कैडेट अधिकारी और 39 महिला कैडेट अधिकारी को भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों और सेवाओं में शामिल किया गया। ओटीए के परमेश्वरन ड्रिल स्क्वायर में आयोजित 'पासिंग आउट परेड' की समीक्षा सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राज सुब्रमणि ने की। ओटीए ने कहा कि मित्रवत देशों के दस कैडेट अधिकारी और पांच कैडेट अधिकारी (महिला) ने भी सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

मित्रवत देशों के कैडेट के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है। कैडेट अधिकारी संस्थान में ‘शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स’ के 118वें बैच तथा शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (महिला) के 32वें बैच और अन्य समकक्ष पाठ्यक्रमों से संबंधित थे।

थल सेना उपप्रमुख ने अपने संबोधन में कैडेट अधिकारी और ओटीए कर्मियों की अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, “आपको जल्द ही दुनिया के कुछ बेहतरीन सैनिकों की कमान संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ होगा। ये सैनिक आपकी सबसे मूल्यवान संपत्ति हैं। अब आपको उनके जीवन और कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए, अपनी कमान को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कुशल, अनुशासित और धैर्यवान बनाएं।”

टॅग्स :भारतीय सेनाचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप