लाइव न्यूज़ :

मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुकी, सवार 17 यात्रियों को निकाला, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 10:16 IST

मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि किसी ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया।वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच हुई।सवार 17 यात्रियों को निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबईः मुंबई में सोमवार सुबह ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण एक मोनोरेल बीच रास्ते में ही रुक गई, जिसके बाद उसमें सवार 17 यात्रियों को निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वडाला में एंटॉप हिल बस डिपो और जीटीबीएन मोनोरेल स्टेशन के बीच हुई। मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि किसी ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण मोनोरेल बीच रास्ते में रुक गई। अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी मोनोरेल ट्रेन में भेज दिया गया है। मोनोरेल का संचालन संभाल रही ‘महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। पिछले महीने भारी बारिश के दौरान शहर में अलग-अलग जगहों पर दो मोनोरेल तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई थीं।

जिसके बाद सैकड़ों यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा था। मुंबई में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारी बारिश के कारण महानगर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे व्यस्त समय में यातायात प्रभावित रहा। रातभर और सुबह हुई भारी बारिश के बाद मध्य रेलवे के कुर्ला स्टेशन और पश्चिमी रेलवे के बांद्रा स्टेशन पर पटरियों पर पानी भर गया।

अधिकारियों के अनुसार, लोकल ट्रेन कुछ देरी से चल रही हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आधी रात के आसपास गरज-चमक के साथ शुरू हुई भारी बारिश सुबह भी जारी रही, जिससे किंग्स सर्कल जैसे निचले इलाकों और अन्य जगहों पर जलभराव हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे के बीच कोलाबा में सबसे अधिक 88.2 मिलीमीटर बारिश हुई, उसके बाद बांद्रा में 82 मिलीमीटर और भायखला में 73 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

माहुल टाटा पावर स्टेशन में 70.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि जुहू में 45.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज और महालक्ष्मी में अपेक्षाकृत कम, क्रमशः 36.6 मिलीमीटर और 36.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुंबई बारिश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज